OnePlus 15 की भारतीय बाजार में हुई एंट्री, 50MP के तीन कैमरे, 7300mAh की बैटरी से है लैस, जानें कीमत

OnePlus 15 की भारतीय बाजार में एंट्री हो चुकी है। इस स्मार्टफोन में वनप्लस ने कैमरा से लेकर बैटरी तक लगभग सभी डिपॉर्टमेंट में एक से बढ़कर एक फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। इसमें आपको 100W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस की तरफ से भारत में एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। वनप्लस ने फैंस का लंबा इंतजार खत्म करते हुए बाजार में OnePlus 15 को पेश कर दिया है। वनप्लस ने इस स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस किया है जिससे इसमें आपको तगड़ी परफॉर्मेंस मिलने वाली है। आपको बता दें कि इस चिपसेट के साथ आने वाला यह भारत का पहला स्मार्टफोन है।

OnePlus 15 (4)

वनप्लस के लेटेस्ट स्मार्टफोन में फैंस को एक से बढ़कर फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह स्मार्टफोन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको सिर्फ पावरफुल प्रोसेसर ही नहीं बल्कि फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए दमदार कैमरा और लंबी बैटरी मिलने वाली है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को फास्ट चार्ज करने के लिए 100W की सुपर वॉक चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। आइए आपको इसकी पूरी डिटेल्स जानकारी देते हैं।

End of Feed