अब X पर पोस्ट कर सकेंगे फिल्म-TV सीरीज और पॉडकास्ट, होगी मोटी कमाई, एलन मस्क ने की घोषणा

Now Post Full-length Movies on X: टोस्का ने अगले पोस्ट में लिखा कि लोग अब एक्स पर फिल्म देख रहे हैं। यह काफी अच्छा है। कुछ यूजर्स ने इस दौरान मस्क को सलाह दी कि बिना सब्सक्रिप्शन लिए फिल्म देखने के लिए उन्हें एक वन टाइम फीस भी रखनी चाहिए।

Now Post Full-length Movies on X: सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) के मालिक एलन मस्क ने शुक्रवार को ऐलान किया कि एक्स यूजर्स फिल्म, टीवी सीरीज और पॉडकास्ट को प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर मोनेटाइजेशन के जरिए पैसा कमा सकते हैं। इसके अलावा मस्क ने अपने फॉलोअर्स को बताया कि 'एआई ऑडियंस' फीचर जल्द ही आने वाला है।

Now Post Full-length Movies on X

Now Post Full-length Movies on X

ट्वीट के रिप्लाई में की घोषणा

अपनी बहन टोस्का मस्क (जो कि स्ट्रीमिंग सर्विस पेशनफ्लिक की सह-संस्थापक हैं) को जवाब देते हुए मस्क ने कहा, "यूजर्स अब एक्स पर फिल्म, टीवी सीरीज और पॉडकास्ट को आसानी से पोस्ट कर सब्सक्रिप्शन के जरिए मोनेटाइजेशन का फायदा उठा सकते हैं।" यानी एक्स पर पूरी मूवी को पोस्ट किया जा सकता है।

End of Feed