Nothing ने सीरीज C फंडिंग में जुटाए 200 मिलियन डॉलर, 1.3 बिलियन डॉलर पहुंची कंपनी की वैल्यूएशन

लंदन मुख्यालय वाली यह कंपनी केवल चार साल पुरानी है और 2025 की शुरुआत में उसने कुल 1 बिलियन डॉलर की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया। कंपनी ने यह भी घोषणा की कि वह अगले साल अपने पहले AI-नेटिव डिवाइस लॉन्च करेगी।

कंज्यूमर टेक्नोलॉजी कंपनी Nothing ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने सीरीज C फंडिंग राउंड में 200 मिलियन डॉलर (लगभग ₹1,762 करोड़) जुटाए हैं। इस निवेश के बाद कंपनी का मूल्यांकन 1.3 बिलियन डॉलर हो गया है। जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल कंपनी अपने AI-नेटिव प्लेटफॉर्म को मजबूत करने और हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर के बेहतर समन्वय के लिए करेगी।

nothing funding

nothing funding, /photo-timesnowhindi

प्रमुख निवेशक

इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व Tiger Global ने किया। इसके अलावा मौजूदा शेयरधारकों में GV, Highland Europe और EQT ने भी भाग लिया। वहीं, नए रणनीतिक निवेशक के तौर पर निखिल कामत और Qualcomm Ventures भी जुड़े हैं। कंपनी ने कहा कि नई पूंजी का इस्तेमाल इनोवेशन रोडमैप को तेज करने और अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को और अधिक विस्तार देने के लिए किया जाएगा।

End of Feed