Nothing Phone 4a सीरीज पर आया बड़ा अपडेट, पुरानी स्मार्टफोन सीरीज के मुकाबले महंगे हो सकते हैं फोन

Nothing CEO की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बड़ी जानकारी शेयर की गई है। उन्होंने इस साल बढ़ती मेमोरी की लागत और स्मार्टफोन के महंगे होने की चेतावनी दी है।

2026 का साल भारतीय बाजार स्मार्टफोन के लिए काफी धमाकेदार रहने वाला है। अगर आपको ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला स्मार्टफोन पसंद है तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी नथिंग जल्द ही बाजार में Nothing Phone 4a को लॉन्च करने वाला है। पिछले कई महीनों से नथिंग फैंस को इस स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी इसका इंतजार रहे हैं तो बता दें कि इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। Nothing Phone 4a को लेकर कंपनी के CEO Carl Pei ने एक बड़ा पोस्ट किया है।

Nothing Phone 4a

अपकमिंग नथिंग स्मार्टफोन में मिलेंगे कई धमाकेदार फीचर्स। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Nothing CEO की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बड़ी जानकारी शेयर की गई है। उन्होंने इस साल बढ़ती मेमोरी की लागत और स्मार्टफोन के महंगे होने की चेतावनी दी है। सीईओ के मुताबिक मार्च खत्म होने से पहले लॉन्च होने वाले नथिंग के कुछ स्मार्टफोन्स में UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

End of Feed