टेक एंड गैजेट्स

AI, डेटा और रिसर्च से इस फिल्ड में युवाओं को मिलेगी एंट्री, ये ऐप स्किल वाले यूथ को देगा सही मौका

इस डिजिटल ऐप पर मिलने वाली कुछ दूसरी सुविधाओं के बारे में बात करें तो इसमें आप क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर के सर्वेक्षण में पार्टिशिपेट कर पाएंगे। रियल टाइम में रुझानों को जान पाएंगे। ऐप आपको हर एक क्षेत्र की छोटी बड़ी जानकारी देने वाला है।

Image

ऐप में नागरिकों को मिलेगी कई बड़ी सुविधाएं।(फोटो क्रेडिट-iStock)

पिछले कुछ सालों में टेक्नोलॉजी की दुनिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिले। इंटरनेट की पहुंच ने जहां डेली रूटीन के कई सारे काम को बेहद आसान बना दिया वहीं दूसरी तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की एंट्री के बाद कई मुश्किल काम चुटकियों में होने लगे। AI की मदद अब रिसर्च के काम में भी लिया जा रहा है। ऐप्स डेवलपर्स भी अब अधिकांश ऐप्स को एआई के साथ इंटीग्रेट करके लॉन्च कर रहे हैं। ऐसा ही एक ऐप है लोगसभा (Logsabha) जिसमें आपको एआई की मदद से राजनीतिक दुनिया की कई सारी सर्विसेस मिलने वाली है।

लोगसभा (Logsabha) एक ऐसा ऐप है जिसमें आपको राजनीतिक दुनिया की बड़ी जानकारी के साथ फैक्चुअल डेटा बेस्ड एनॉलिसिस रिपोर्ट मिलेगी। इसमें आपको राजनीतिक विश्लेषण, निर्वाचन क्षेत्र स्तर की रिसर्च और जनभागीदारी के उपयोगी टूल्स मिलने वाले हैं।

यह ऐप आपको विभिन्न राजनीतिक दलों, शैक्षणिक संस्थानों , विश्लेषकों के बारे में नागरिकों को एक्यूरेट जानकारी देता है। अगर आपको राजनीतिक क्षेत्र में विस्तृत जानकारी और डेटा बेस्ड रिपोर्ट चाहिए तो आपको बता दें कि जल्द ही आपको यह ऐप मिलने वाला है। इससे आप आसानी से डिजिटली राजनीतिक दुनिया से जुड़ पाएंगे।

मिलेगी हर एक छोटी-बड़ी डिटेल

इस डिजिटल ऐप पर मिलने वाली कुछ दूसरी सुविधाओं के बारे में बात करें तो इसमें आप क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर के सर्वेक्षण में पार्टिशिपेट कर पाएंगे। रियल टाइम में रुझानों को जान पाएंगे। और साथ ही मतदाता की राय और मुद्दों का विश्लेषण देख पाएंगे। इसके साथ ही आपको इसमें किसी भी राजनीतिक नेता की प्रोफाइल के बारे में भी जानकारी मिलेगी। इसकी मदद से आप किसी नेता के द्वारा उसके क्षेत्र में उसके द्वारा किए गए कामों की जानकारी भी पा सकेंगे।

लोगसभा ऐप की मदद से आप किसी भी क्षेत्र में रहने वाली आबादी की संरचना, आयु, शिक्षा स्तर और सामाजिक प्रोफाइल जैसी जानकारियों को कुछ ही सेकंड में पा सकते हैं। इसके अलावा चुनावी दौर में बूथ-स्तर की तैयारी, चुनावी योजना और अभियान चलाने में भी ऐप मदद करेगा। यह ऐप लोगों को रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य, पानी जैसे मुद्दों की जानकारी भी देता है।

राय दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा

अगर आप किसी एक क्षेत्र विशेष में होने वाले विकास कार्य की जानकारी लेना चाहते हैं तो भी यह ऐप आपको मदद करेगा। इसमें आपको किसी इलाके पर कौन का कार्य हो रहा है और कहां तक काम हुआ है और अभी विकास कार्य कितना बाकी है यह भी आपको इसमें पता चलने वाला है। इसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि नागरिक इस ऐप पर सीधे किसी नेता, योजना या मु‌द्दे पर अपनी राय और सुझाव दर्ज कर सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article