Nirvana App: अब ऐप रखेगा आपके मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल, जानें कैसा करता है काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2023, 03:04 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल भारत की परिकल्पना से भारत में स्वास्थ्य सेवाएं ऑनलाइन हो गई हैं। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अब आपकी चिंता ऐप करते हैं।

Nirvana App for Mental Health: भागदौड़ भरी जिंदगी और आजकल की जीवनशैली में मानसिक स्वास्थ्य की कई परेशानियों देखने को मिल रही हैं। लोग मानसिक रूप से कई ऐसी समस्याओं से परेशान हैं जिनके बारे में कभी जिक्र नहीं होता था। योग से लेकर जीवनशैली में कुछ परिवर्तन करके लोग मानसिक स्वास्थ्य दुरुस्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल भारत की परिकल्पना से भारत में स्वास्थ्य सेवाएं ऑनलाइन हो गई हैं। अब आप घर बैठे ऑनलाइन ऐप के माध्यम से किसी भी स्वास्थ्य समस्या का समाधान करा सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अब आपकी चिंता ऐप करते हैं।

Nirvana App: अब ऐप रखेगा आपके मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल, जानें कैसा करता है काम

निर्वणा ऐप (Nirvana App) हाल ही में लॉन्च किया गया है जो आपके मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करने का काम करता है। इस ऐप का निर्माण मैन्टल हैल्थ को ध्यान में रखते हुए ही किया गया है जो यूजर को हेल्दी एंड हैप्पी लाइफ जीने में मदद करता है। गूगल प्ले स्टोर, एप्पल स्टोर और MS Store से इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है।

End of Feed