Wi-Fi 8: रॉकेट की स्पीड से चलेगा इंटरनेट, पलक झपकते ही हो जाएंगे मुश्किल काम, जानें इसके फायदे

बहुत जल्द हमें Wi-Fi 8 की सुपरफास्ट कनेक्टिविटी देखने को मिल सकती है। Qualcomm जैसे दिग्गज कंपनियां इस नई वायरलेस टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं। Wi-Fi 8 में एक साथ कई सारे डिवाइसे कनेक्ट होने के बाद भी आपको हाई स्पीड कनेक्टिविटी मिलने वाली है।

अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। बहुत जल्द आपको Wi-Fi 8 की सर्विस मिल सकती है। इसको लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। Wi-Fi 8 एक वायरलेस टेक्नोलॉजी है जो 2028 तक लॉन्च हो सकती है। इस टेक्नोलॉजी को हाई स्पीड नेटवर्क परफॉर्मेंस और बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जा रहा है। प्रोसेसर डिजाइन करने वाली दिग्गज कंपनी Qualcomm इस पर काम कर रही है।

WiFi 8

वाई फाई 8 में आपको शानदार इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलने वाली है।(फोटो क्रेडिट-Qualcomm)

Wi-Fi 8 से स्मार्ट डिवाइसेस को बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी। इस टेक्नोलॉजी का प्रमुख उद्देश्य यूजर्स को “Ultra High Reliability” उपलब्ध कराना है। इस टेक्नोलॉजी में एक एक्सेस पॉइंट से दूसरे एक्सेस पॉइंट में बिना किसी डिस्टर्बेंस के कनेक्शन ट्रांसफर होगा। इसके साथ ही यह बेहद कम लेटेंसी पर काम करेगा। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि हैवी डेटा पर काम करने वाले काम जैसे वीडियो कॉल, गेमिंग या फिर लाइव स्ट्रीमिंग शानदार तरीके से होने वाली है।

End of Feed