LinkedIn में नया फीचर, AI से बने पोस्ट की कर सकेंगे शिकायत, जानें कैसे काम करता है 'Seems like AI Slop' फीचर

नए "Seems like AI Slop" फीचर के आने के बाद LinkedIn यूजर्स को अपनी फीड में दिखाई देने वाले कम गुणवत्ता वाले या अत्यधिक AI-निर्भर पोस्ट की सीधे शिकायत करने का विकल्प मिलेगा। इससे प्लेटफॉर्म पर बेहतर गुणवत्ता वाले कंटेंट और वास्तविक प्रोफेशनल चर्चाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म LinkedIn ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिसके जरिए अब वे ऐसे पोस्ट की शिकायत कर सकेंगे जो उन्हें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार किए गए या कम क्वालिटी वाले लगते हैं। कंपनी ने पोस्ट मेन्यू में "Seems like AI Slop" नाम का नया रिपोर्टिंग विकल्प जोड़ दिया है। इस फीचर का मकसद प्लेटफॉर्म पर वास्तविक और उपयोगी प्रोफेशनल बातचीत को बढ़ावा देना है।

LinkedIn

LinkedIn पर तेजी से बढ़ रहे हैं AI-जनरेटेड पोस्ट

कैसे काम करेगा नया फीचर?

रिपोर्ट के मुताबिक, किसी भी पोस्ट के ऊपर दिए गए तीन डॉट (⋮) मेन्यू पर क्लिक करने के बाद यूजर्स को "Seems like AI Slop" का विकल्प दिखाई देगा। यदि किसी पोस्ट की भाषा, प्रस्तुति या कंटेंट AI से तैयार किया गया या बहुत सामान्य लगता है, तो यूजर इस विकल्प का चयन करके उसकी रिपोर्ट कर सकता है।

End of Feed