चीन की टेक कंपनी Honor ने Mobile World Congress 2026 में अपने पारंपरिक स्मार्टफोन से आगे बढ़ते हुए कई नए कॉन्सेप्ट पेश किए। इनमें बहुप्रतीक्षित ‘Robot Phone’, कंपनी का पहला ह्यूमनॉइड रोबोट और फोल्डेबल डिवाइस के लिए नई Blade Battery तकनीक शामिल रही।
MWC 2026: ऑनर ने 200MP कैमरे के साथ पेश किया Robot Phone, नई Blade Battery भी हुई लॉन्च/Photo- Honor
200MP गिम्बल कैमरा के साथ आया Robot Phone
Honor का सबसे चर्चित प्रोडक्ट ‘Robot Phone’ रहा, जिसे पहली बार अक्टूबर 2025 में टीज किया गया था। यह डिवाइस Honor Magic V6 पर आधारित है। इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो इंडस्ट्री-फर्स्ट थ्री-एक्सिस मैकेनिकल गिम्बल के साथ आता है। कंपनी के अनुसार, इसमें कस्टम माइक्रो मोटर से लैस चार-डिग्री-ऑफ-फ्रीडम स्ट्रक्चर है, जो पारंपरिक सिस्टम की तुलना में 70% छोटा है।
Honor का दावा है कि यह तकनीक रोबोट-ग्रेड मोशन कंट्रोल को एक स्टैंडर्ड स्मार्टफोन बॉडी में फिट करने में सक्षम बनाती है। 2800MP हाई-स्ट्रेंथ मटेरियल से बने इस फोन में एडवांस्ड स्टेबलाइजेशन मिलेगा, जिससे मूविंग शॉट्स में भी स्मूद वीडियो रिकॉर्डिंग संभव होगी।
AI फीचर्स से लैस कैमरा टेक्नोलॉजी
Robot Phone में AI आधारित कई एडवांस फीचर्स भी शामिल हैं। AI ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग रियल-टाइम में सब्जेक्ट को लॉक कर उसका पीछा कर सकती है। वहीं AI SpinShot फीचर 90 डिग्री और 180 डिग्री रोटेशन के साथ सिनेमैटिक ट्रांजिशन देने में सक्षम है। कंपनी ने जर्मन फिल्म डिवाइस निर्माता ARRI के साथ साझेदारी की है, ताकि मोबाइल फोटोग्राफी में प्रोफेशनल सिनेमा एक्सपर्टीज जोड़ी जा सके। Honor ने घोषणा की है कि Robot Phone 2026 की दूसरी छमाही में चीन में व्यावसायिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
कंपनी का पहला ह्यूमनॉइड रोबोट
इवेंट के दौरान Honor ने अपना पहला ह्यूमनॉइड रोबोट भी पेश किया। कंपनी के मुताबिक, यह रोबोट इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के बजाय उपभोक्ता वातावरण को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह रोबोट मुख्य रूप से तीन क्षेत्रों पर फोकस करेगा जिनमें शॉपिंग असिस्टेंस, वर्कप्लेस इंस्पेक्शन और कंपेनियन सपोर्ट शामिल हैं। इवेंट में रोबोट ने रिमोट-कंट्रोल्ड जेस्चर और पोज देकर दर्शकों को आकर्षित किया। हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत और लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है।
फोल्डेबल फोन के लिए नई Blade Battery
Honor ने सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी पर आधारित अपनी नई Blade Battery भी पेश की। कंपनी का कहना है कि इस बैटरी में 32% तक सिलिकॉन कंटेंट है, जिससे 900Wh/L से अधिक एनर्जी डेंसिटी मिलती है। यह बैटरी भविष्य के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में 7,000mAh या उससे ज्यादा क्षमता देने में सक्षम होगी, जबकि फोन का डिजाइन पतला बना रहेगा।
बैटरी की मजबूती और पतलेपन को दिखाने के लिए Honor ने Guinness वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर रिक स्मिथ Jr. के साथ एक डेमो प्रस्तुत किया, जिसमें हवा में घूमता हुआ एक प्लेइंग कार्ड दिखाया गया जिसे बाद में अल्ट्रा-थिन बैटरी के रूप में पेश किया गया।
