टेक एंड गैजेट्स

Motorola का धमाका! 12GB रैम, 32MP सेल्फी कैमरा और pOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया दमदार फोन, कीमत सिर्फ इतनी

Motorola Edge 60 Fusion: मोटोरोला एज 60 फ्यूजन में 6.7 इंच की 1.5K ऑल-कर्व्ड pOLED डिस्प्ले, एंड्रॉयड 15-आधारित हैलो यूआई और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट मिलता है। मोटोरोला एज 60 फ्यूजन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT700C प्राइमरी सेंसर कैमरा और 68W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

Image

Motorola Edge 60 Fusion

Motorola Edge 60 Fusion: स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने अपने नए फोन मोटोरोला एज 60 फ्यूजन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट, 12GB तक रैम और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं Motorola Edge 60 Fusion में 50MP प्राइमरी के साथ 3 रियर कैमरे भी मिलते हैं। फोन MIL-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

Motorola Edge 60 Fusion Price: कितनी है कीमत

मोटोरोला एज 60 फ्यूजन को पैनटोन अमेजोनाइट, पैनटोन स्लिपस्ट्रीम और पैनटोन जेफिर कलर में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज 8GB + 256GB और 12GB + 256GB में आता है। जिनकी कीमत क्रमशः 22,999 रुपये और 24,999 रुपये हैं। फोन को 9 अप्रैल से फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।

Motorola Edge 60 Fusion Specifications: डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला एज 60 फ्यूजन में 6.7 इंच की 1.5K ऑल-कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और (1,220x2,712 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में IP68 और IP69-रेटेड डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट बिल्ड और MIL-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिलता है।

सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की बात करें तो फोन में एंड्रॉयड 15-आधारित हैलो यूआई और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट मिलता है। फोन में 12GB तक LPDDR4X रैम और 256GB uMCP ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है।

Motorola Edge 60 Fusion Camera: 50MP ट्रिपल रियर कैमरा

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो मोटोरोला एज 60 फ्यूजन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT700C प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड शूटर और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 5,500mAh की बैटरी 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article