भारतीय बाजार में ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर कंपनी Mivi अब स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रखने जा रही है। कंपनी अपना पहला 5G स्मार्टफोन Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को पेश करेगी। लॉन्च से पहले ही कंपनी फोन के डिजाइन, प्रोसेसर प्लेटफॉर्म, स्टोरेज और रंगों से जुड़ी कुछ जानकारियां शेयर कर चुकी है। इसके अलावा, कुछ ऑनलाइन लिस्टिंग और रिपोर्ट्स में फोन में मिलने वाले संभावित फीचर्स और कीमत का भी संकेत मिला है।
कंपनी के इस लो बजट स्मार्टफोन में आपको दमदार फीचर्स मिल सकते हैं।
कंपनी ने यह भी बताया है कि फोन में Qualcomm का Snapdragon 5G प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया जाएगा और इसकी बिक्री Flipkart के माध्यम से होगी। आइए जानते हैं Mivi One 5G के बारे में अभी तक सामने आई प्रमुख जानकारियां।
कंपनी इस दिन पहला स्मार्टफोन करेगी लॉन्च
Mivi One 5G कंपनी का पहला स्मार्टफोन है और इसे भारतीय बाजार में 24 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। बिक्री के लिए यह फोन Flipkart पर उपलब्ध होगा। कंपनी के अनुसार, Mivi One 5G का प्रोडक्शन भारत में ही किया जाएगा। इस फोन को तैयार करने के लिए Mivi ने Qualcomm, Flipkart और Google के साथ साझेदारी की है।128GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद
Mivi ने फोन की इंटरनल स्टोरेज को लेकर जानकारी की पुष्टि कर दी है। स्मार्टफोन में 128GB स्टोरेज दी जाएगी। हालांकि, RAM को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि फोन कितने RAM कॉन्फिगरेशन में आएगा।तीन रंगों में आएगा फोन
Mivi One 5G को कंपनी तीन अलग-अलग रंगों में बाजार में उतारेगी। इनमें Burgundy, Blue और Green कलर शामिल हैं। कंपनी की माइक्रोसाइट पर इन तीनों विकल्पों को देखा जा सकता है।डिजाइन की बात करें तो फोन के पीछे फ्लैट पैनल दिया गया है। इसके ऊपरी बाएं कोने में एक पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। इस मॉड्यूल में दो कैमरा सेंसर के साथ LED फ्लैश दिखाई देता है। फोन में फ्लैट फ्रेम और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।
