इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च किए इंसानों की तरह बात करने वाले ईयरफोन, कीमत सिर्फ इतनी

कंपनी का कहना है कि ये Buds हिंदी, तमिल, तेलुगू, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, मराठी और मलयालम जैसी भाषाओं को बिना सेटिंग बदले समझ सकते हैं- यानी बातचीत पूरी तरह लोकल अंदाज में हो सकती है। AI असिस्टेंट को एक्टिव करने के लिए आपको “Hi Mivi” कहना होता है। ये फीचर Mivi की ऐप के जरिए काम करता है, जहां आप चाहे तो टेक्स्ट में भी बातचीत कर सकते हैं।

भारतीय इलेक्ट्रानिक्स कंपनी मिवी ने अपने नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ईयरफोन Mivi AI Buds को लॉन्च कर दिया है। इन बड्स की खास बात यह है कि यह सिर्फ म्यूजिक सुनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आपसे बात भी कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि ये बड्स “इंसानों जैसे संवाद” करने में सक्षम हैं और खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं। चलिए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Mivi AI Buds

Mivi AI Buds

कितनी है कीमत

Mivi AI Buds की कीमत ₹6,999 रखी गई है, लेकिन Mivi की वेबसाइट पर ये ₹5,999 में उपलब्ध हैं। ये बड्स ब्लैक, ब्रॉन्ज, शैम्पेन और सिल्वर कलर में मिलेंगे। खरीदारी फ्लिपकार्ट और Mivi वेबसाइट से की जा सकती है।

End of Feed