Microsoft पर साइबर अटैक का अलर्ट, कंपनी ने कहा- बचने के लिए तुरंत ये काम करें यूजर्स!

यह वल्नरबिलिटी माइक्रोसॉफ्ट सर्वर के ऑन-प्रिमाइसेस वर्जन में अविश्वसनीय डेटा के डिसेरिएलाइजेशन के कारण उत्पन्न होने वाले रिमोट कोड एग्जीक्यूशन के एक मामले से संबंधित है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वर्तमान पब्लिश्ड कंटेंट सही है और पिछली असंगतता ग्राहकों के लिए कंपनी के दिशानिर्देशों को प्रभावित नहीं करती है।

Microsoft security patch: टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने सरकारी एजेंसियों और व्यवसायों द्वारा संगठनों के भीतर डॉक्यूमेंट शेयर करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सर्वर सॉफ्टवेयर पर एक्टिव अटैक को देखते हुए अर्जेंट सिक्योरिटी पैच जारी किया है। माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, ये वल्नरबिलिटी केवल संगठनों में इस्तेमाल किए जाने वाले शेयरपॉइंट सर्वर पर लागू होती हैं। माइक्रोसॉफ्ट 365 में शेयरपॉइंट ऑनलाइन, जो क्लाउड में है, इन हमलों से प्रभावित नहीं हुआ।

Microsoft

माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, ये वल्नरबिलिटी केवल संगठनों में इस्तेमाल किए जाने वाले शेयरपॉइंट सर्वर पर लागू होती हैं। (image-AP)

न्यूज एजेंसी आईएनएएस के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सिक्योरिटी एडवाइजरी में कहा, "माइक्रोसॉफ्ट को ऑन-प्रिमाइसेस शेयरपॉइंट सर्वर ग्राहकों को टारगेट करने वाले एक्टिव अटैक की जानकारी है।" कंपनी ने ग्राहकों को सिक्योरिटी अपडेट तुरंत लागू करने की सिफारिश की। यूएस फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई) ने भी कहा कि उसे इन अटैक की जानकारी है और वह अपने फेडरल और प्राइवेट सेक्टर पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रहा है।

End of Feed