टेक एंड गैजेट्स

Microsoft का एक अपडेट और पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गया कंप्यूटर, Windows 11 में आए कमाल के AI फीचर्स

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने इस लेटेस्ट अपडेट के साथ एक बहुत ही ओएस में एक बहुत ही बड़ा अपग्रेड भी किया है। कंपनी ने अपने AI असिस्टेंट Copilot को Windows 11 में सीधे सिस्टम के साथ इंटीग्रेट कर दिया है, जो अब रोजमर्रा के कामों में यूजर्स की सहायता करेगा।

Image

माइक्रोसॉफ्ट के लेटेस्ट अपडेट से करोड़ों यूजर्स को मिलेगी सहूलियत। (फोटो क्रेडिट-iStock)

Windows 10 का सपोर्ट समाप्त होने के कुछ ही दिनों बाद ही माइक्रोसॉफ्ट ने Windows 11 यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी कर दिया है। नए अपडेट में कंपनी ने कई सारे ऐसे फीचर्स जोड़े हैं जो लोगों को काम के दौरान बड़ी सहूलियत देने वाले हैं। Windows 11 के लेटेस्ट अपडेट में कंपनी ने इस अपडेट में कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देंगे। कंपनी का कहना है कि इस अपडेट के बाद Windows 11 पर चलने वाले सभी कंप्यूटर AI PC बन जाएंगे।

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने इस लेटेस्ट अपडेट के साथ एक बहुत ही ओएस में एक बहुत ही बड़ा अपग्रेड भी किया है। कंपनी ने अपने AI असिस्टेंट Copilot को Windows 11 में सीधे सिस्टम के साथ इंटीग्रेट कर दिया है, जो अब रोजमर्रा के कामों में यूजर्स की सहायता करेगा।

एक कमांड पर चलेगा Copilot

माइक्रोसॉफ्ट ने अब Copilot की सभी कैपेबिलिटीज का उपयोग करने के लिए AI पास की अनिवार्यता को हटा दिया है। नई अपडेट के बाद अब यूजर्स सिर्फ 'Hey Copilot' कहकर AI असिस्टेंट को कमांड दे सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है, लेकिन यूजर्स को इसे इस्तेमाल करने के लिए मैन्युअली एक्टिवेट करना होगा। एक बार एक्टिव होने के बाद, स्क्रीन पर माइक्रोफोन का आइकन दिखाई देगा। यूजर 'Goodbye' कमांड देकर Copilot के साथ अपना सेशन खत्म कर पाएंगे।

इस नए अपडेट के साथ Copilot को अब विजन क्षमता भी मिल गई है। अब यह AI असिस्टेंट यह समझ सकता है कि उसके सामने क्या मौजूद है और यह उससे संबंधित जानकारी भी यूजर्स को दिखा सकता है। उदाहरण के तौर पर, आप इससे किसी प्रेजेंटेशन के बारे में पूछ सकते हैं, और यह उसे एनॉलिसिस करके उसमें होने वाले सुधार का सुझाव भी दे सकता है। कर सुधार के सुझाव भी दे सकता है। इतना ही नहीं यह अब गेमिंग, ट्रैवल प्लानिंग और फोटो एडिटिंग जैसे टास्क में भी यूजर्स की मदद कर पाएगा।

कंपनी ला रही है एक नया फीचर

रिपोर्ट्स की मानें तो इन फीचर्स के अलावा माइक्रोसॉफ्ट एक ऐसे फीचर्स पर भी काम कर रहा है जिसे Copilot Actions कहा जाएगा। यह एक एजेंटिक फीचर होगा यह एक प्रकार का एजेंटिक फीचर होगा जो कि यूजर्स के बिहार में अलग-अलग टास्क के अनुसार एक्शन ले पाएगा। बता दें कि एज ब्राउजर में इस फीचर का एक वर्जन पहले से ही मौजूद है लेकिन अब कंपनी इसे एक्सपैंड करने की तैयारी कर रही है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article