Microsoft ने लॉन्च किया नया एआई टूल, एक क्लिक में 2D फोटो को बनाए 3D, फ्री में ऐसे करें इस्तेमाल

माइक्रोसॉफ्ट ने करोड़ों यूजर्स की मौज करा दी है। कंपनी ने OpenAI और xAI को कड़ी टक्कर देने के लिए एक नया एआई टूल पेश कर दिया है। इस टूल की मदद से आप किसी भी 2D फोटो को 3D फोटो में जनरेट कर सकते हैं।

Microsoft AI tool: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर पिछले कुछ समय में टेक कंपनियों के बीच में होड़ सी मची हुई है। जहां एक तरफ OpenAI लगातार नए-नए एआई टूल रही है वहीं एलन मस्क आए दिन XAI पर नए-नए फीचर्स जोड़ रहे हैं। अब इस कड़ी में दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का भी नाम जुड़ गया है। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दे दिया है। कंपनी ने नया एआई टूल Copilot 3D पेश कर दिया है। अगर आप नई-नई फोटो बनाने का शौक रखते हैं तो यह आपके काफी उपयोगी होने वाला है।

AI Tools

माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया नया एआई टूल। (फोटो क्रेडिट)

Microsoft Copilot 3D की मदद से आप किसी भी 2D फोटो को 3D में बदल सकते हैं। यह नया एआई टूल आपको डिजाइन और विजुअल क्रिएशन में काफी बड़ी मदद करने वाला है। माइक्रोसॉफ्ट के इस एआई टूल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बिगनर यूजर्स भी इसे आसानी से इस्तेमाल करके 3D आउटपुट को जनरेट कर सकते हैं।

End of Feed