Meta ने Instagram यूजर्स को कर दिया खुश, अब अलग-अलग भाषाओं में डब हो सकेंगी Reels

इंस्टाग्राम और फेसबुक का नया रील्स ट्रांसलेशन फीचर पूरी तरह से AI पावर्ड होगा। कंपनी ने इसे अगस्त में लॉन्च किया था लेकिन उस समय इस फीचर में सिर्फ इंग्लिश और स्पेनिश भाषा का सपोर्ट मिलता था।

इंस्टाग्राम एक पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन है। हर दिन करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। कंटेंट शेयरिंग और एंटरटेनमेंट का यह एक प्रमुख साधन बन चुका है। अगर आप भी इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते हैं और रील्स देखते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। Meta ने करोड़ों इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक धमाकेदार फीचर लॉन्च कर दिया है। अब आप इंस्टाग्राम और फेसबुक पर चलने वाली रील्स को आटोमैटिकली ट्रांसलेट कर पाएंगे।

instagram (1)

मेटा ने इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए पेश किया नया फीचर।(फोटो क्रेडिट-Digit)

इंस्टाग्राम के इस कदम से उसको डायरेक्ट फायदा होने वाला मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट मिलने से रील्स की पहुंच अलग-अलग ऑडियन्स तक पहुंचेगी। कुछ समय पहले मार्क जुकरबर्ग की तरफ से यह कहा भी गया था कि मेटा अपने कंटेंट की रीच बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और नए नए कदम उठाए जा रहे हैं।

End of Feed