प्ले-स्टोर पर नंबर-1 बना LPG गैस बुकिंग का यह ऐप, चैटजीपीटी को भी छोड़ा पीछे

IndianOil One एक फ्री मोबाइल ऐप है, जिसकी मदद से उपभोक्ता LPG सिलेंडर बुक कर सकते हैं, डिलीवरी ट्रैक कर सकते हैं, नया गैस कनेक्शन ले सकते हैं या अपना डिस्ट्रीब्यूटर बदल सकते हैं। ​​इसके अलावा ऐप के जरिए नजदीकी पेट्रोल पंप या LPG डिस्ट्रीब्यूटर भी खोजा जा सकता है।

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच भारत में गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी चिंता का असर अब मोबाइल ऐप डाउनलोड पर भी दिखने लगा है। एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला IndianOil One ऐप भारत में Google Play Store और Apple App Store के फ्री ऐप डाउनलोड चार्ट में पहले स्थान पर पहुंच गया है। इस ऐप ने लोकप्रिय एआई चैटबॉट ChatGPT को भी पीछे छोड़ दिया है।

भारत में गैस बुकिंग ऐप का जलवा: ChatGPT को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचा IndianOil One

LPG booking app overtakes ChatGPT to top Google Play Store in India

पश्चिम एशिया संकट का पड़ा असर

ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग Strait of Hormuz में जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण भारत में एलपीजी सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर की बुकिंग करने के लिए ऐप डाउनलोड कर रहे हैं, जिससे IndianOil One ऐप तेजी से डाउनलोड चार्ट में ऊपर पहुंच गया।

End of Feed