Jio 365 days Recharge Plan Offer: मोबाइल फोन अब हमारी लाइफ की बेसिक जरूरत बन चुका है। हालांकि हर महीने इसमें लगने वाला महंगा रिचार्ज प्लान यूजर्स के लिए एक बड़ी टेंशन बन चुका है। रिलायंस जियो (Reliance Jio) देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी है। देशभर में करीब 48 करोड़ यूजर्स जियो की सर्विस को इस्तेमाल करते हैं। जियो के पास अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक सस्ता और किफायती प्लान मौजूद है। जियो के इस प्लान से आप 365 दिन के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो सकते हैं।
रिलायंस जियो के पास अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई तरह के प्लान्स मौजूद हैं।(फोटो क्रेडिट-iStock)
Reliance Jio के पास अपने ग्राहकों के लिए रिचार्ज प्लान्स की भरमार है। कंपनी ने यूजर्स की सहूलियत के लिए प्लान्स को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड करके रखा है। सभी कैटेगरी में सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के प्लान्स मौजूद हैं। आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार प्लान को चुन सकते हैं। अगर आप बार-बार के मंथली प्लान से छुटकारा पाना चाहते हैं तो जियो के एनुअल प्लान्स बेस्ट ऑप्शन हैं।
Jio ने अपने लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स से करोड़ों यूजर्स को बड़ी राहत दे दी है। अब यूजर्स को एक ही प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, ओटीटी बेनिफिट्स के साथ साथ लंबी वैलिडिटी की सुविधा भी दे दी गई है। आइए आपको जियो के 365 दिन तक चलने वाले धांसू रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं।
Jio यूजर्स की खत्म हुई बड़ी टेंशन
जियो ने अपनी एनुअल लिस्ट में 365 दिन तक चलने वाले दो धांसू प्लान जोड़ रखे हैं। अगर आप सस्ता प्लान लेना चाहते हैं तो 3599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान ले सकते हैं। इस रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को 365 दिन की वैलिडिटी के साथ कई सारे ऑफर्स दे रही है। आप पूरी वैलिडिटी के दौरान सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। अब आप रिचार्ज प्लान खत्म होने की टेंशन के बिना दिल खोलकर अपनों के साथ बात कर पाएंगे। इसके साथ ही आपको हर दिन सभी नेटवर्क के लिए 100 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं।
प्लान में मिलेगा भरपूर डेटा
जियो का यह एनुअल प्लान आपको एक बार में भले ही महंगा लगे लेकिन इसकी मंथली कॉस्ट करीब 276 रुपये ही है। अगर आप जियो के ऐसे ग्राहक हैं जिन्हें अधिक इंटरनेट डेटा की जरूरत है तो यह प्लान आपको खूब पसंद आने वाला है। इस प्लान में आपको कुल 912GB से अधिक हाई स्पीड डेटा मिलता है। आप हर दिन 2.5GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
कंपनी दे रही है एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
Jio का यह प्लान True 5G प्लान है इसलिए इसमें एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस फ्री मिलता है। इसके साथ ही कंपनी कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी अपने यूजर्स को देती है। आपको प्लान में 90 दिन के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी दिया जाता है। इसके अलावा आपको जियो टीवा का भी फ्री सब्स्क्रिप्शन मिलेगा। जियो इसमें 50GB JioAiCloud स्टोरेज भी उपलब्ध करा रहा है।
