Jio down: देश भर में जियो की सर्विस हुई ठप, कॉलिंग और SMS सेवा तीन घंटे रही प्रभावित

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 29, 2022, 09:35 AM IST

Jio down: भारत के नंबर वन टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो की सर्विस में तीन घंटे तक व्यवधान पैदा हो गया। आउट गोइंग, इनकमिंग कॉलिंग सेवा प्रभावित हुई। एसएमएस सेवा भी काम नहीं कर रही थी। लेकिन इंटरनेट नेटवर्क सही चल रहा है।

Jio down: भारत के सबसे लोकप्रिय और नंबर वन टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो को आज पहले आउटेज का सामना करना पड़ा और कई जियो यूजर्स को कॉल करने या कॉल रीसिव करने में परेशानी हो हुई। इतना ही नहीं एसएमएस का उपयोग करने में असमर्थ हो गए। देश भर में 29 नवंबर को सुबह करीब 6 बजे से यूजर्स को समस्या का सामना करना पड़ा और सुबह 9 बजे तक चला।

Jio Service Down

जियो की सेवा हुई ठप

पिछले कुछ आउटेज के विपरीत, सेवाओं में तीन घंटे के लंबे व्यवधान के कारण अधिकांश Jio यूजर्स के लिए मोबाइल डेटा ठीक काम कर रहा था। केवल कॉलिंग और एसएमएस सेवाएं प्रभावित हुई थीं। आउटेज की रिपोर्ट करने के लिए कई यूजर्स ने ट्विटर का सहारा लिया। आउटेज के कारण, विभिन्न प्लेटफार्मों पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करने वाले Jio यूजर्स भी OTP प्राप्त करने में असमर्थ थे।

End of Feed