IPL 2023 के सोने पर Jio का सुहागा, 40GB तक Free डेटा दे रही कंपनी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 25, 2023, 12:35 PM IST

Jio ने IPL 2023 शुरू होने से पहले 6 नए जोरदार प्लान पेश किए हैं जिनमें यूजर्स को रोजाना मिलने वाले डेटा के अलावा अलग से फ्री डेटा दिया जा रहा है. जिओ सिनेमा पर आईपीएल 2023 का लाइव टेलीकास्ट देखने मिलेगा.

KEY HIGHLIGHTS
  • जियो लाया नए क्रिकेट बोनांजा ऑफर्स
  • यूजर्स को मिलेगा 40GB तक फ्री डेटा
  • 31 मार्च से शुरू हो रहा है आईपीएल

Jio Cricket Bonanza Plant Before IPL 2023: जोरदार और किफायती प्लान्स के लिए मशहूर हो चुकी जियो ने 31 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल से पहले ग्राहकों के सामने 6 नए तगड़े प्लान्स पेश किए हैं. जियो ने क्रिकेट बोनांजा ऑफर्स के अंतर्गत ये प्लान्स लॉन्च किए हैं जिनमें 3 प्लान ऐसे हैं जहां ग्राहकों को सामान्य डेटा और कॉलिंग के अलावा अलग से फ्री डेटा वाउचर दिए जा रहे हैं. बता दें कि आईपीएल का लाइव टेलीकास्ट आप जियो सिनेमा पर देख पाएंगे और डेटा कम पड़ने पर रिचार्ज वाउचर का इस्तेमाल कर सकेंगे. ये भी बता दें कि जियो के नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों को इन सभी प्लान्स का फायदा मिलने वाला है.

Jio Cricket Bonanza Offer

जियो के नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों को इन सभी प्लान्स का फायदा मिलने वाला है.

खुद सेट कर सकेंगे कैमरा एंगल!

End of Feed