एक ग्राहक से Jio की औसत कमाई 214 रुपये पहुंची, हर महीने 42GB डेटा खत्म कर रहे यूजर्स

Jio देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। इसके पास करीब 53 करोड़ ग्राहक हैं जो हर महीने औसतन 42GB डेटा की खपत कर रहे हैं। जियो का ARPU 214 रुपये प्रति यूजर पहुंच गया है।

भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने मार्च तिमाही के अपने नतीजों में ऑपरेशनल प्रदर्शन में स्थिर बढ़त दर्ज की है। कंपनी का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) बढ़कर 214 रुपये पहुंच गया है, जबकि प्रति यूजर मासिक डेटा खपत करीब 42GB तक पहुंच गई है। ये आंकड़े दिखाते हैं कि भारत में डेटा उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके मुकाबले कमाई की रफ्तार अभी भी धीमी बनी हुई है।

Jio ARPU

एक ग्राहक से Jio की औसत कमाई 214 रुपये पहुंची, हर महीने 42GB डाटा खत्म कर रहे यूजर्स

ARPU में धीरे-धीरे सुधार

इस तिमाही में Jio का ARPU 214 रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 206 रुपये था। यह बढ़ोतरी बेहतर सब्सक्राइबर मिक्स, यूजर्स की बढ़ती एंगेजमेंट और प्रीमियम सेवाओं के योगदान से आई है, हालांकि डेटा उपयोग में तेज बढ़ोतरी की तुलना में ARPU की ग्रोथ अभी भी सीमित है। यही अंतर कंपनी के लिए आगे भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है, क्योंकि लंबे समय में राजस्व बढ़ाने के लिए ARPU का मजबूत होना जरूरी है।

End of Feed