जियो और एयरटेल की बल्ले-बल्ले, नवंबर में यूजर्स की संख्या में इजाफा, वोडा-आइडिया को नुकसान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 27, 2023, 11:15 PM IST

भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने नवंबर में शुद्ध रूप से 14.26 लाख ग्राहक जोड़कर बाजार में अपनी बढ़त मजबूत की। इस दौरान एयरटेल ने 10.56 लाख ग्राहक जोड़े। जबकि वोडाफोन आइडिया ने 18.27 लाख ग्राहक खो दिए।

नई दिल्ली : दूरसंचार परिचालकों रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के मोबाइल ग्राहकों की संख्या नवंबर में संयुक्त रूप से 25 लाख बढ़ी। दूरसंचार नियामक ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान परेशानी से जूझ रही वोडाफोन आइडिया को 18.3 लाख ग्राहकों का नुकसान हुआ।

Jio Airtel Voda Idea

जियो और एयरटेल के यूजर्स में बढ़ोतरी

भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने नवंबर में शुद्ध रूप से 14.26 लाख ग्राहक जोड़कर बाजार में अपनी बढ़त मजबूत की। इस दौरान एयरटेल ने 10.56 लाख ग्राहक जोड़े। जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या नवंबर 2022 के अंत में 42.28 करोड़ थी। इससे पिछले महीने यह आंकड़ा 42.13 करोड़ था। नवंबर में भारती एयरटेल के ग्राहक बढ़कर 36.60 करोड़ तक पहुंचा गए।

End of Feed