गर्दा उड़ाने आया Itel S24 स्मार्टफोन, 9,999 रुपये में मिलेगा 108MP कैमरा और 16GB रैम

Itel S24 Launched in India: Itel S24 एंड्रॉइड 13 आधारित Itel OS 13 के साथ आता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच HD+ (720x1,612 पिक्सल) स्क्रीन मिलती है। इसमें MediaTek Helio G91 SoC, 8GB तक रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है।

Itel S24 Launched in India: आईटेल ने अपने किफायती फोन आईटेल एस 24 (Itel S24) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 108MP कैमरा और 5,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। फोन में 16GB रैम (8GB फिजिकल + 8GB वर्चुअल) का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में MediaTek Helio G91 चिपसेट और 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन की कीमत 10 हजार रुपये से भी कम है।

Itel S24

Itel S24 (image credit-itel)

Itel S24 Price: 10 हजार से कम है कीमत

Itel S24 को 9,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। फोन सिंगल 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। यह डॉन व्हाइट और स्टारी ब्लैक कलर में आता है। फोन को अमेजन के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। यह अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा।

End of Feed