iQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस

iQOO Z11xa 5G में 6.76 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 1,080x2,344 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट, 382ppi पिक्सल डेंसिटी और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

iQOO ने भारत में अपनी Z11 सीरीज का नया स्मार्टफोन iQOO Z11xa 5G लॉन्च कर दिया है। यह Z11 सीरीज का चौथा मॉडल है और देश में पहले लॉन्च किए गए iQOO Z11x 5G के बाद कंपनी का नया फोन है। स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और इसकी बिक्री अगले सप्ताह Amazon के जरिए शुरू होगी। फोन में MediaTek Dimensity 7000 सीरीज का चिपसेट, 7,200mAh की बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

iQOO Z11xa 5G

120Hz रिफ्रेश रेट वाला LCD डिस्प्ले

iQOO Z11xa 5G की कीमत और ऑफर

भारत में iQOO Z11xa 5G की शुरुआती कीमत ₹28,999 रखी गई है। कंपनी ग्राहकों को ICICI Bank और HDFC Bank के कार्ड से खरीदारी करने पर ₹1,500 का फ्लैट कूपन डिस्काउंट भी दे रही है। इसके अलावा फोन को छह महीने तक के नो-कॉस्ट EMI विकल्प के साथ खरीदा जा सकता है। iQOO Z11xa 5G की बिक्री 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे Amazon के जरिए शुरू होगी। फोन को Prismatic Green और Titan Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

End of Feed