iQoo 12 5G, iQoo 12 Pro 5G: स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने अपने नए फ्लैगशिप फोन iQoo 12 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस सीरीज को 7 नवंबर को ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाएगा। लाइनअप में iQoo 12 और iQoo 12 Pro शामिल हैं। बेस मॉडल को 12 दिसंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। iQoo 12 मॉडल में क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट मिलेगा वहीं इस फोन को 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट से लैस किया जाएगा। इस सीरीज को एंड्रॉयड 14 से लैस किया जाएगा, जो लेटेस्ट एंड्रॉयड के साथ आने वाले पहला गैर-पिक्सल फोन होगा।
iQoo 12 5G, iQoo 12 Pro 5G
एंड्रॉयड 14 के साथ आने वाला पहला गैर-पिक्सल फोन
कंपनी ने घोषणा की है कि iQoo 12 5G भारत में एंड्रॉयड 14-आधारित फनटच ओएस 14 के साथ लॉन्च होगा, जिससे यह एंड्रॉयड 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ देश में लॉन्च होने वाला पहला गैर-पिक्सल स्मार्टफोन बन जाएगा। यानी वनप्लस-सैमसंग से पहले ही आईकू फोन के साथ यूजर एंड्रॉयड 14 का इस्तेमाल कर सकेंगे।
iQoo 12 5G देश में केवल अमेजन और आधिकारिक iQoo ई-स्टोर के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। अमेजन और वेबसाइट दोनों पर फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है।
iQoo 12 सीरीज की स्पेसिफिकेशन
iQoo 12 5G को 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz तक की रिफ्रेश रेट से लैस होगा। डिस्प्ले के साथ HDR10+ सपोर्ट भी मिलेगा। यह पुष्टि की गई है कि फोन में चाइनीज वर्जन की तरह ही भारत में ऑक्टा-कोर 4nm स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा।
