अब तक की सबसे कम कीमत में मिल रहा iPhone 16 Pro Max, ये मौका चूक गए तो...

कैमरे की बात करें तो iPhone 16 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर है जो सेंसर-शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ आता है, 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 12MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर शामिल हैं।

फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale) में स्मार्टफोन और अन्य प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त छूट देखने को मिल रही है। चाहे वह बजट फोन हों या हाईएंड फ्लैगशिप मॉडल, इस सेल में सभी पर अच्छे ऑफर उपलब्ध हैं। अगर आप Apple का नया iPhone 16 Pro Max खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे अच्छा मौका हो सकता है। फ्लिपकार्ट ने इस फोन की कीमत में भारी कटौती कर इसे काफी सस्ता कर दिया है।

iPhone 16 Pro Max Flipkart Deal

iPhone 16 Pro Max Flipkart Deal

iPhone 16 Pro Max सिर्फ 1,44,900 रुपये में

Apple iPhone 16 Pro Max का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब फ्लिपकार्ट पर 1,44,900 रुपये की मूल कीमत से घटकर सिर्फ 1,34,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए हर कैलेंडर क्वार्टर में अतिरिक्त 4,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। यह फोन दो रंगों- नेचुरल टाइटेनियम और ब्लैक टाइटेनियम में उपलब्ध है।

End of Feed