Diwali के बाद भी iPhone 16 Plus पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, 40,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका

अगर आप सस्ते में आईफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए खरीदारी का सही समय समय है। iPhone 16 Plus पर दिवाली के बाद भी ग्राहकों को तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इस समय आप iPhone 16 Plus पर 20 हजार रुपये से ज्यादा की सीधी बचत कर सकते हैं।

iPhone 16 Plus Discount Offer : फेस्टिव सीजन में ई-कॉमर्स वेबसाइट्स अपने ग्राहकों को महंगे स्मार्टफोन्स पर एक से बढ़कर एक डील्स दी। फेस्टिव डिस्काउंट ऑफर में Samsung, Apple और Google के महंगे स्मार्टफोन्स की जमकर खरीदारी हुई। अगर आप फेस्टिव ऑफर में सस्ते दाम में आईफोन खरीदने से चूक गए हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिवाली खत्म होने के बाद भी iPhone 16 Plus में इस समय तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर अब तक की सबसे बड़ी छूट ऑफर की जा रही है।

iPhone 16 (9)

प्रीमियम आईफोन को सस्ते में खरीदने का है शानदार मौका। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप सोच रहे हैं कि iPhone 16 Plus को सस्ते में खरीदने का यह मौका Amazon या फिर Flipkart की तरफ से दिया जा रहा है तो ऐसा नहीं है। दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Reliance Digital की तरफ से दिवाली के बाद भी आईफोन्स पर धांसू डील्स ऑफर की जा रही है। कंपनी ने iPhone 16 Plus की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है जिसके बाद यूजर्स अब हजारों रूपये की सीधी बचत के साथ इसे खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

End of Feed