iPhone 14 Plus की पहली सेल अगले हफ्ते से, क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 04:22 PM IST

इस महीने की शुरुआत में iPhone 14 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में चार मॉडल लॉन्च किए गए थे। इनमें से तीन पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

iPhone 14 Plus की सेल भारत में 7 अक्टूबर यानी अगले हफ्ते से शुरू होने जा रही है। iPhone 14 series के बाकी मॉडल्स पहले से ही सेल में मौजूद हैं। iPhone 14 का Plus वेरिएंट एक नया मॉडल है। इसे कंपनी ने खास तौर पर उनके लिए पेश किया है जो Pro मॉडल्स से कम कीमत में बड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन चाहते हैं।

iPhone 14 Series

iPhone 14 Series

iPhone 14 Plus की कीमत 128GB वेरिएंट के लिए 89,990 रुपये, 256GB वेरिएंट के लिए 99,900 रुपये और 512GB वेरिएंट के लिए 1,19,900 रुपये रखी गई है। इन वेरिएंट्स पर ऑफर्स की जानकारी अगले हफ्ते सेल शुरू होने के बाद मिल पाएगी। हालांकि, इस बीच एक सवाल ये भी है कि क्या ये फोन खरीदने लायक है?

End of Feed