अगर आप एप्पल के प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं और Apple फैंस है तो आपके लिए काम की खबर है। अगर आप एप्पल का कोई नया प्रोडक्ट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब आपको एप्पल के अपकमिंग डिवाइस के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सप्ताह एप्पल फैंस के लिए काफी धमाकेदार रहने वाला है। कंपनी इस वीक तीन नए प्रोडक्ट को पेश कर सकती है। कंपनी अपने फैंस के लिए इस सप्ताह आईपैड प्रो, विजन प्रो और 14 इंच मैकबुक प्रो लॉन्च कर सकती है।
एप्पल लॉन्च करेगा तीन धमाकेदार फीचर्स। (फोटो क्रेडिट-iStock)
आपको बता दें कि एप्पल की तरफ से सितंबर महीने में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया गया है। अब कंपनी अपने फैंस के लिए तीन और नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने की तैयारी में है। एप्पल के अपकमिंग सभी डिवाइस लेटेस्ट M5 चिपसेट के साथ बाजार में दस्तक देने वाले हैं। बता दें कि इन अपमकिंग डिवाइसेस के लिए कंपनी कोई इवेंट का आयोजन नहीं करेगी। प्रेस रिलीज और यूट्यूब वीडियो के जरिए इनकी लॉन्च की घोषणा की जाएगी।
iPad Pro M5
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमें एक रूसी यूट्यूबर की तरफ से लेटेस्ट आईपैड प्रो की झलक दिखाई थी। इस आईपैड प्रो में M5 चिपसेट और 128GB स्टोरेज दी गई थी। नए आईपैड प्रो में यूजर्स को सॉफ्टवेयर और चिपसेट में कई सारी नई चीजें देखने को मिलेंगी हालांकि डिजाइन और लुक पुराने वेरिएंट जैसा ही होगा। कंपनी अपने नए वेरिएंट से आईपैड प्रो नाम हटा सकती है। लीक्स की मानें तो इसमें C1X मॉडम मिलने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो आपको इसमें फास्ट कनेक्टिविटी मिलेगी।
Vision Pro 2
एप्पल अपने एआई ग्लासेस को आगे बढ़ाने के लिए कुछ समय के लिए विजन प्रो के प्रोजेक्ट को कुछ समय पर रोक सकती है। हालांकि इससे पहले कंपनी बाजार में Vision Pro को मार्केट में पेश कर सकती है। अपने इस महंगे प्रोडक्ट में कंपनी कई सारे नए फीचर्स उपलब्ध करा सकती है। Vision Pro 2 में यूजर्स को अपग्रेडेड चिप, कंफर्टेबल स्ट्रैप और ब्लैक फिनिश वाला प्रीमियम लुक मिल सकता है। इसमें एप्पल यूजर्स एआई फीचर्स का भी सपोर्ट दे सकती है।
नया मैकबुक प्रो
आपको बहुत जल्द बाजार में एप्पल का नया मैकबुक प्रो देखने को मिल सकता है। कंपनी अपने लेटेस्ट चिपसेट M5 के साथ बाजार में Macbook Pro को लॉन्च कर सकती है। फिजिकल डिजाइन में आपको कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अगर आप नया मैकबुक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ दिन का इंतजार कर लेना चाहिए। बता दें कि एप्पल लेटेस्ट मैकबुक प्रो में यूजर्स को टच स्क्रीन का फीचर दे सकती है।
