Instagram का नया फीचर: अब पोस्ट करने के बाद भी बदल सकेंगे गाने, नहीं होंगे Likes और Comments गायब

अब पोस्ट को दोबारा अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी और Likes, Comments, Shares व Reach जैसी अहम चीजें भी सुरक्षित रहेंगी। यह फीचर खासकर क्रिएटर्स और ब्रांड्स को अपने कंटेंट को लंबे समय तक प्रासंगिक बनाए रखने में मदद करेगा।

Instagram ने अपने क्रिएटर्स और आम यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब पब्लिश हो चुकी Feed Posts और Carousel Posts में भी म्यूजिक बदला जा सकेगा। कंपनी ने इस फीचर को Replace Audio नाम दिया है। इसकी मदद से यूजर्स बिना पोस्ट डिलीट किए या दोबारा अपलोड किए, किसी भी पोस्ट का ऑडियो ट्रैक बदल सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि ऐसा करने पर पोस्ट के Likes, Comments, Shares और Reach पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Instagram Replace Audio

अब पोस्ट डिलीट करने की नहीं पड़ेगी जरूरत/Photo-Meta

अब पोस्ट डिलीट करने की नहीं पड़ेगी जरूरत

अब तक अगर किसी यूजर को पोस्ट में लगा हुआ गाना बदलना होता था, तो उसे पूरी पोस्ट डिलीट करके दोबारा अपलोड करना पड़ता था। ऐसा करने से पोस्ट पर मिले लाइक्स, कमेंट्स और अन्य एंगेजमेंट भी खत्म हो जाते थे। Instagram के नए Replace Audio फीचर के बाद यह परेशानी खत्म हो गई है। अब यूजर्स किसी भी पुराने पोस्ट का म्यूजिक बदल सकते हैं और उनकी पोस्ट का पूरा एंगेजमेंट सुरक्षित रहेगा।

End of Feed