टेक एंड गैजेट्स

पानी के अंदर चार्ज होगा स्मार्टफोन, जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें खासियत

Infinix Smartphone Under Water Charging Capability: इस फोन का डिजाइन Infinix Hot 50 5G से प्रेरित बताया गया है, जिसे जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसको लेकर कहा गया है कि इस फोन को Infinix AI से लैस (कंपनी का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर) किया जाएगा।

Image

Infinix Smartphone (image-Infinix)

Infinix Smartphone Under Water Charging Capability: अभी तक आपने वाटरप्रूफ स्मार्टफोन के बारे में सुना होगा, जिनको पानी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन क्या हो जब फोन को पानी में चार्ज भी किया जा सके। है न गजब। स्मार्टफोन कंपनी इनफिनिक्स नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, जो पानी में भी फोन को चार्ज कर सकती है। दावा किया जा रहा है कि इस फोन को जल्द मार्केट में लाया जा सकता है।

पानी में चार्ज होगा फोन, सिर्फ 6mm मोटाई

Passionategeekz की रिपोर्ट के अनुसार , कथित Infinix स्मार्टफोन की मोटाई 6mm हो सकती है। और इसकी लीक हुई तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि यह मार्केट में मौजूद अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह 3D कर्व्ड डिस्प्ले से लैस होगा। सबसे खास बात यह है कि Infinix का यह फोन पानी के अंदर भी चार्ज किया जा सकता है।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में, यूजर @MayorOfSurulere ने कथित हैंडसेट का एक छोटा वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें इसे पानी के अंदर चार्ज करने की खासियत के साथ दिखाया गया है। वीडियो में दावा किया गया है कि यूजर्स पानी में डूबे रहने पर भी इसे चार्ज करने में सक्षम हो सकते हैं।

Infinix फोन

गैजेट्स 360 की रिपोर्ट की मानें तो इस फोन के साथ एलईडी फ्लैश भी मिल सकता है। वहीं इसमें लेंस के लिए तीन अलग-अलग रिंग हैं। इस फोन का डिजाइन Infinix Hot 50 5G से प्रेरित बताया गया है, जिसे जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है, जो पहले ही अपना ग्लोबल डेब्यू कर चुका है। हालांकि, अब तक कंपनी की ओर से इसकी लॉन्च तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article