सावधान! टेलीग्राम पर ₹99 में बिक रहा आपका निजी डेटा! मोबाइल नंबर से डिटेल्स लीक, जानिए बचने का तरीका

Mobile number personal data leak: एक टेलीग्राम बॉट सिर्फ मोबाइल नंबर के जरिए निजी जानकारी-जैसे नाम, पता, वैकल्पिक नंबर, और आधार कार्ड देने का दावा कर रहा है। चिंता की बात यह है कि यह जानकारी एकदम सही है। चलिए जानते हैं कि कैसे इस डेटा लीक से बता जाए।

Mobile number personal data leak: आज यानी 2025 की डिजिटल दुनिया में साइबर सुरक्षा एक बड़े संकट के रूप में सामने आ रही है। हाल ही में सामने आई जानकारी चौंकाने वाली है। जानकारी के अनुसार, केवल किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर डालने पर उसकी निजी जानकारी-जैसे नाम, पता, वैकल्पिक नंबर, और आधार कार्ड जैसी पहचान पत्र डिटेल्स-महज कुछ सेकंड में एक Telegram बॉट द्वारा उजागर की जा रही हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

telegram data

टेलीग्राम बॉट पैसे लेकर यूजर्स को मोबाइल नंबर से जुड़ी पूरी डिटेल्स दिखा रहा है।

महज 99 रुपये में बिक रहा आपका डेटा ?

हमारा सहयोगी मीडिया डिजिट के एक रिपोर्टर को एक टेलीग्राम बॉट मिला जो मोबाइल नंबर के जरिए कोई भी जानकारी निकालने का दावा करता है। यह बॉट पैसे लेकर यूजर्स को मोबाइल नंबर से जुड़ी पूरी डिटेल्स दिखा रहा है। डिजिट की रिपोर्ट से पता चलता है कि टेलीग्राम बॉट के यूजर्स की निजी जानकारी का पास पूरा रेट कार्ड है। बॉट ने प्रत्येक सर्च के लिए 99 रुपये का भुगतान करने को कहा। इस बॉट में जानकारी की मात्रा और संवेदनशीलता के आधार पर प्लान की कीमत 4,999 रुपये प्रति माह तक जाती है।

End of Feed