Indian Railways की बड़ी कार्रवाई, 2.5 करोड़ IRCTC अकाउंट्स कर दिए डीएक्टिवेट, जानें कारण

अगर आप ट्रेन से सफर करने के लिए रिजर्वेशन कराते हैं और इसके लिए आपने IRCTC में अकाउंट बना रखा है तो आपके लिए काम की खबर है। Indian Railway ने करीब 2.5 करोड़ IRCTC यूजर आईडी को ब्लॉक कर दिया है।

2.5 crore IRCTC user IDs deactivated: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और रिजर्वेशन कराने के लिए आपने IRCTC में अकाउंट बना रखा है तो आपके लिए काम की खबर है। भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम में दुरुपयोग को खत्म करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने IRCTC के 2.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स आईडी को डीएक्टिवेट कर दिया है।

Indian Railways IRCTC

इंडियन रेलवे ने फर्जी आईडी के खिलाफ उठाय सख्त कदम। (फोटो क्रेडिट-iStock)

करोड़ों IRCTC अकाउंट को बंद करने की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में दी। मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री ने आईआरसीटीसी अकाउंट को डीएक्टिवेट करने और तत्काल टिकट बुकिंग के लिए बनाए गए नए नियम के बारे में सदन को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दलालों द्वारा फर्जी टिकट बुकिंग में लगाम कसने के लिए यह कदम उठाया गया है।

End of Feed