अब एक ही चार्जर से चार्ज हो जाएंगे पूरे घर के मोबाइल, सरकार ने कर ली तैयारी

India to Mandate USB-C For Mobile: एप्पल आईफोन में भी अब टाइप-सी पोर्ट मिलने लगा है। यह नियम जल्द ही सभी स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए लागू किया जा सकता है। इसके बाद ऐसा ही एक नियम लैपटॉप के लिए भी आएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • जून 2025 तक लागू होने की उम्मीद
  • फीचर फोन, ऑडियो डिवाइस पर नहीं लागू होंगे नियम
  • लैपटॉप के लिए 2026 तक आएगा नियम

India to Mandate USB-C For Mobile: भारत में जल्द ही एक देश एक चार्जर वाला नियम लागू हो सकता है। भारत सरकार अगले साल जून से सभी नए स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए USB-C पोर्ट अनिवार्य करने की योजना बना रही है। यानी सभी स्मार्टफोन और टैबलेट को एक ही तरह की चार्जिंग पोर्ट से चार्ज किया जा सकता है। वहीं ऐसा ही एक नियम लैपटॉप के लिए भी जारी किया जा सकता है।

एक देश एक चार्जर

लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में घोषित यूरोपीय संघ (ईयू) के नियमों के जैसे ही भारत सरकार भी अब कथित तौर पर भारत में बेचे जाने वाले स्मार्टफोन और टैबलेट के चार्जिंग पोर्ट को मानकीकृत करने पर विचार कर रही है।

End of Feed