Times Now Summit 2024: भारत में अपार संभावनाएं हैं। और जिस तरह भारत ने 8% ग्रोथ की है यदि 8% या 6% ग्रोथ को दशक तक बनाएं रखा जाता है तो यह बड़ी बात होगी। लेकिन ऐसा करने के लिए एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट और हेल्थ केयर पर काफी काम करना होगा। भारत मैन्युफैक्चरिंग में भी तेजी से ग्रोथ कर रहा है। यह बातें माइक्रोसॉफ्ट को-फाउंडर और पूर्व सीईओ बिल गेट्स ने टाइम्स नाउ समिट 2024 में कहीं। उन्होंने टाइम्स नाउ समिट 2024- इंडिया अनस्टॉपेबल (India Unstoppable) कार्यक्रम में टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ, नाविका कुमार के साथ बातचीत में भारत, एजुकेशन, शिक्षा और डेवलपमेंट पर कई सवालों के जवाब दिए।
bill gates at Times Now Summit 2024
टेक्नोलॉजी बना बड़ा टूल
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के फाउंडर बिल गेट्स ने नाविका कुमार के साथ बातचीत में कहा कि भारत में तकनीक बहुत तेजी से बढ़ रही है । चाइना में सर्विस काफी बड़े लेवल पर काम करती हैं। लेकिन भारत में यह अलग तरह से काम करता है। यहां टेक्नोलॉजी बहुत बड़ा टूल बन रहा है, जैसे कि एआई। अब भारत में प्राइवेट सेक्टर में इन्वेस्टमेंट से गेम बदल रहा है। हमारा फाउंडेशन भी सरकार की मदद से कृषि, शिक्षा और हेल्थ पर काम कर रहा है। यहां काफी काम किया जाना बाकी है।
यहां देखें पूरा वीडियो
हेल्थ केयर के लिए काम होना बाकी
बिल गेट्स ने कहा कि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, सरकार की मदद से भारत के कई क्षेत्रों जैसे बिहार और झारखंड में काम कर रहा है। हमने हेल्थ केयर और किसानों को सशक्त बनाने के लिए भी काम किया है और कर भी रहे हैं। इस क्षेत्र में अभी और काम होना बाकी है।
डॉली चाय वाला के साथ वीडियो पर कही ये बात
हाल ही में डॉली चाय के साथ सोशल मीडिया पर छाने वाली वीडियो पर भी बिल गेट्स ने बात की। बिल गेट्स ने कहा कि हैदराबाद में हम थे और हम भारतीय संस्कृति के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। मेरी टीम ने कहा कि यह काफी मजेदार होगा और हमने यह किया। मैं इसके बाद स्टूडेंट से भी मिला। मैं अनंत अंबानी की प्री वेडिंग की मेहमान नवाजी के लिए भी शुक्रगुजार हूं।
