AI का नया पावरहाउस बनेगा भारत! अश्विनी वैष्णव ने बताया कैसे आम लोगों की जिंदगी बदलेगी तकनीक

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि भारत एआई के प्रैक्टिकल इस्तेमाल पर ध्यान दे रहा है। एआई के प्रैक्टिकल समाधानों के साथ देश कृषि एवं जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या से जुड़ी चुनौतियों से निपटना चाहता है।

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि भारत, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रैक्टिकल इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिसमें उद्यमों की उत्पादकता बढ़ाना तथा स्वास्थ्य, कृषि एवं जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या से जुड़ी चुनौतियों के समाधान शामिल हैं।

India Focusing on Practical AI Solutions (1)

एआई का पावरहाउस बनेगा भारत (Photo: AI Generated)

एआई प्रदर्शनी में युवाओं की मजबूत भागीदारी

भाषा (पीटीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ’इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ के तहत एक शोध संगोष्ठी को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने एआई प्रदर्शनी में मंगलवार को युवाओं की मजबूत भागीदारी और उनमें दिखे उत्साह को लेकर खुशी जाहिर की।उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में करीब ढाई लाख लोगों ने हिस्सा लिया जिनमें अधिकतर की उम्र 30 वर्ष से कम थी।

End of Feed