Google Gemini से मन मुताबिक नहीं बन पा रही है इमेज, Nano Banana Image का सही प्रॉम्प्ट लिखने का ये है तरीका

Google Gemini का Nano Banana Image इस समय जमकर सुर्खियों में छाया है। हर कोई इस समय अपनी रेट्रो लुक वाली फोटो बनाने में लगा हुआ है। अगर यह नया एआई टूल आपके मन मुताबिक फोटो जनरेट नहीं कर पा रहा है तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। दरअसल गूगल कम्यूनिटी में बताया गया है कि फोटो जनरेट करने के लिए यूजर्स को क्या करना होगा।

Google Gemini AI Photo Prompt: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में गूगल जेमिनी के लेटेस्ट फीचर नैनो बनाना इमेज जमकर सुर्खियों में छाया हुआ है। आम लोगों के साथ साथ सेलिब्रिटी तक इस फीचर से अलग अलग तरह के रेट्रो फोटो बनाने लगे हुए हैं। नैनो बनाना एआई टूल के जरिए लोग जमकर 3D और 4D स्टाइल में पोट्रेट फोटो क्रिएट कर रहे हैं। यह टूल आपकी फोटो को उस तरह से डिजाइन कर देगा जिस तरह से आप उसे प्रॉम्प्ट देंगे। हालांकि इस बीच कई यूजर्स के से ऐसी शिकायत भी सुनने को मिल रही है कि उनकी फोटो ठीक से नहीं बन पा रही है। Nano Banana टूल उनकी फोटो को उनके मुताबिक डिजाइन नहीं कर रहा है। अगर आपको भी ऐसी परेशानी हो रही है तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है।

Nano Banana Image

आप एआई टूल को जितनी ज्यादा डिटेल्स देंगे फोटो उतनी ही अच्छी जनरेट होगी। (फोटो क्रेडिट-Google Gemini)

आपको सबसे पहले बता दें कि Google Gemini का Nano Banana Image टूल फोटो को उसी हिसाब से क्रिएट करता है जैसा उसे प्रॉम्प्ट मिला होगा। हो सकता है कि प्रॉम्प्ट सही न होने की वजह से आपकी फोटो 3D डिजाइन में जनरेट न हो पा रही हो। हालांकि अब इसका सॉल्यूशन गूगल की तरफ से दे दिया गया है। गूगल कम्यूनिटी ने दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स को बता दिया है कि Nano Banana Image क्रिएट करने के लिए किस तरह से प्रॉम्प्ट लिखना है जिससे आप अट्रैक्टिव फोटो बनवा सकते हैं।

End of Feed