WhatsApp आज दुनिया का सबसे बड़ा और लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है। दुनियाभर में 3 अरब से अधिक लोग WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऑफिस से लेकर पर्सनल बातचीत के लिए लोग WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि WhatsApp अन्य ऐप के मुकाबले फास्ट है और इसका इंटरफेस भी आसान है।
how to send whatsapp message without saving number/Photo-Timesnowhindi
साथ ही WhatsApp अन्य के मुकाबले सिक्योर भी है, व्हाट्सऐप के साथ सबसे बड़ी दिक्कत तब होती है जब किसी नए नंबर पर मैसेज करना होता है लेकिन आप नंबर को सेव नहीं करना चाहते हैं।
कई लोग एक वेबसाइट के जरिए बिना नंबर सेव किए मैसेज करने का तरीका बताते हैं, लेकिन आप बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर किसी को भी बहुत ही आसानी से मैसेज कर सकते हैं। आइए इसका तरीका जानते हैं...
बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर मैसेज कैसे करें?
- सबसे पहले उस नंबर को लिखें और उसे अपने नंबर ही भेज दें।
- अब अपनी चैट में जाएं और उस नंबर पर थोड़ी देर दबाकर रखें।
- इसके बाद आपको एक पॉपअप मिलेगा जिसमें उस नंबर के साथ लिखा होगा कि इस नंबर से चैट करें।
- अब उस पर टैप करें और मैसेज करें।
