Tips of The Day: स्विच ऑफ स्मार्टफोन की लोकेशन भी तुरंत हो जाएगी ट्रैक, जान लें ये आसान तरीका

स्मार्टफोन खो जाने के बाद ज्यादातर स्विच ऑफ ही मिलता है। आज हम आपको एक ऐसे फीचर के बारे में बताते हैं जिससे आप आसानी से बंद स्मार्टफोन की लोकेशन को भी ट्रैक कर सकते हैं।

स्मार्टफोन अब हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। डेली रूटीन की कई सारे काम अब स्मार्टफोन पर ही निर्भर हो चुके हैं। बच्चों की पढ़ाई से लेकर एंटरटेनमेंट और ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर बैंकिंग तक के कई सारे काम स्मार्टफोन पर ही निर्भर हो चुके हैं। सिर्फ डेली रूटीन के काम ही नहीं बल्कि पर्सनल डेटा के लिए भी यह जरूरी गैजेट बन चुका है। ऐसे में अगर हमारा स्मार्टफोन खो जाए या फिर चोरी हो जाए तो हमारे काम तो रुक ही जाते हैं लेकिन, साथ में हमारी प्राइवेसी भी खतरे में पड़ जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे आप स्विच ऑफ फोन भी आसानी से तलाश कर सकते हैं।

Smartphone tips

आप कुछ आसान ट्रिक अपनाकर अपने स्मार्टफोन की सेफ्टी बढ़ा सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

अक्सर ऐसा होता है कि जब भी हमारा स्मार्टफोन चोरी होता है तो तो चोर सबसे पहले फोन को स्विच ऑफ करता है ताकि कहीं उसकी लोकेशन ट्रैक न कर ली जाए। स्विच ऑफ फोन को सर्च करना बेहद मुश्किल हो जाता है। आपको बता दें कि एंड्रॉयड फोन में कई सारे शानदार फीचर्स मिलते हैं। ऐसा ही एक फीचर है जिसकी मदद से आप स्विच ऑफ फोन को भी ट्रैक कर सकते हैं।

End of Feed