टेक जायंट Apple ने हाल ही में iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च किया है। लॉन्च के बाद से ही यह आईफोन सीरीज अपने फीचर्स को लेकर जमकर सुर्खियों में है। अगर आप एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस लेटेस्ट आईफोन सीरीज की तरफ जा सकते हैं। फोटोग्राफी लवर्स के लिए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max दोनों में ही दमदार फीचर्स देखने को मिलते हैं। आइए आपको इसके सबसे बड़े फीचर के बारे में बताते हैं।
iPhone 18 Pro सीरीज में एप्पल ने एक से बढ़कर एक फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)
बता दें कि iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलता है। इस बार के आईफोन प्रो सीरीज के कैमरा मे मिलने वाले सबसे यूनिक फीचर की बात करें तो इसमें कंपनी ने फैंस को मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर दिया है। यह वेरिएबल अपर्चर पुराने f/1.78 फिक्स्ड लेंस की जगह आया यह नया लेंस f/1.48 से लेकर f/4 तक काम करता है, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से खुद सेट कर सकते हैं। Apple के मुताबिक, वाइड एंड (f/1.48) पर यह बदलाव कम रोशनी (लो-लाइट) में फोटो की क्वालिटी को लगभग 50 प्रतिशत तक बेहतर बना देता है।
कैमरा अपर्चर कैसे बदलें
कैमरे की इस सेटिंग को बदलना बेहद आसान है और इसके लिए आपको व्यूफ़ाइंडर स्क्रीन से बाहर भी नहीं निकलना पड़ता। सबसे पहले कैमरा ऐप खोलें और नीचे दाईं तरफ दिख रहे छह-डॉट वाले बटन पर टैप करें। इसके बाद सामने आए कंट्रोल पैनल से 'Lens Aperture' को चुनें। स्क्रीन पर आपको चार विकल्प (f/1.48, f/1.8, f/2.8 और f/4) दिखाई देंगे। आप जिस भी नंबर पर टैप करेंगे, अपर्चर अगले शॉट के लिए वहीं लॉक हो जाएगा। अगर आप चाहते हैं कि फोन रोशनी के हिसाब से खुद अपर्चर तय करे, तो उसी लाइन में बाईं तरफ दिए गए 'Auto' बटन पर टैप कर दें।
कौन-सा अपर्चर कब इस्तेमाल करें?
- f/1.48: जब रोशनी काफी कम हो या आप सब्जेक्ट के पीछे के बैकग्राउंड को अच्छा धुंधला (ब्लर) करना चाहते हों।
- f/1.8: रोजाना की ज्यादातर फोटो के लिए यह सबसे बेहतरीन है। इस सेटिंग पर लेंस सबसे शार्प रिजल्ट देता है, इसीलिए Apple ने इसे डिफ़ॉल्ट रखा है।
- f/2.8: अगर थोड़ी अलग-अलग दूरी पर 2 से 3 लोग खड़े हैं, तो इसे चुनें ताकि सब फोकस में रहें।
- f/4: लैंडस्केप, बड़े ग्रुप फोटो या किसी पेपर/डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने के लिए इसका इस्तेमाल करें, इससे फोटो के कोने भी एकदम साफ और शार्प आते हैं।
फोटो और वीडियो के लिए जरूरी टिप्स
स्ट्रीट और इवेंट फोटोग्राफी के दौरान कैमरे को 'Auto' मोड पर रखना ही समझदारी है, क्योंकि वहाँ सीन तेज़ी से बदलते हैं और बार-बार सेटिंग बदलने का वक्त नहीं मिलता। इसके उलट, वीडियो शूट करते समय अपर्चर को हमेशा किसी एक नंबर पर लॉक कर देना चाहिए। इससे पूरी वीडियो के दौरान एक्सपोज़र (रोशनी) अचानक नहीं बदलता और शटर स्पीड बनी रहती है।
ध्यान रखें कि f/1.48 पर एबरेशन और f/4 पर डिफ़्रैक्शन के कारण किनारों पर शार्पनेस थोड़ी कम हो सकती है, इसलिए बिना वजह एक्सट्रीम सेटिंग्स पर न टिके रहें। इस फीचर को समझने का सबसे अच्छा तरीका है कि किसी सीन की एक फोटो 'Auto' मोड में लें और दूसरी फोटो अपर्चर लॉक करके खींचें, आपको फर्क साफ समझ आ जाएगा।
