कुछ साल पहले कैमरे का दौर था। तमाम मोबाइल कंपनियां अपने फोन में एक से बढ़कर एक कैमरा दे रही थीं, उसके बाद एआई का दौर आया और अब बैटरी का दौर है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor ने एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसमें 10,080mAh की बैटरी है और इसके साथ 80W की वायर फास्ट चार्जिंग भी है। Honor Power 2 के साथ मीडियाटेक Dimensity 8500 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा ऑनर के इस फोन में 12GB तक रैम दी गई है। आइए जानते हैं Honor Power 2 की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Honor Power 2 With Massive 10080mAh Battery launched/photo-AI
Honor Power 2 की कीमत
चीन में Honor Power 2 की शुरुआती कीमत CNY 2,699 यानी करीब 35,000 रुपये है। यह कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है। वहीं, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (करीब 39,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन चीन में 9 जनवरी से Honor की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Honor Power 2 को तीन आकर्षक रंगों में पेश किया गया है। इसमें Phantom Black, Snowfield White और Rising Sun Orange कलर ऑप्शन शामिल हैं।
Honor Power 2- डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर
Honor Power 2, Android 16 आधारित MagicOS 10 पर काम करता है। फोन में 6.79 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1200x2640 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,840Hz PWM डिमिंग, 1.07 बिलियन कलर्स और HDR कंटेंट सपोर्ट करती है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें Low Blue Light, Extreme Dark Mode, Oasis Eye Protection, AI Defocus Vision Soothing और Natural Light-like Eye Protection जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Honor Power 2- प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 3.4GHz बताई गई है। इस चिपसेट में एक प्राइम कोर, तीन परफॉर्मेंस कोर और चार एफिशिएंसी कोर शामिल हैं। फोन में Mali-G720 MC8 GPU, Honor का इन-हाउस C1+ नेटवर्क चिप, 12GB रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से बेहतरीन सुरक्षा प्रदान करता है।
कैमरा फीचर्स
Honor Power 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा यूनिट मल्टी-लेंस वीडियो रिकॉर्डिंग, AI फोटोग्राफी, हाई-रेजोल्यूशन मोड, टाइम-लैप्स, नाइट मोड, स्माइल-टू-कैप्चर और वॉयस-एक्टिवेटेड शूटिंग जैसे फीचर्स को सपोर्ट करती है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 10,080mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बड़ी बैटरी के चलते यह स्मार्टफोन लंबा बैकअप देने का दावा करता है। Honor Power 2 में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 6, NFC, USB टाइप-C पोर्ट और GPS, GLONASS, BeiDou, GNSS व Galileo जैसे नेविगेशन सिस्टम्स का सपोर्ट मिलता है। सेंसर की बात करें तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर, ई-कम्पास, जायरोस्कोप और ग्रैविटी सेंसर शामिल हैं।
