दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी Honor ने एक नई स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च कर दिया है। ऑनर की लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज Honor 500 है। इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं जिसमें Honor 500 और Honor 500 Pro शामिल हैं। यह स्मार्टफोन उन ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट स्मार्टफोन होने वाला है जो बार-बार स्मार्टफोन को चार्जिंग पर नहीं लगाना चाहते। इसमें कंपनी ने 8000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया है। आइए आपको इसके वेरिएंट और कीमत के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
ऑनर की इस स्मार्टफोन सीरीज में फैंस को धमाकेदार फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Honor)
Honor ने फिलहाल इस स्मार्टफोन सीरीज को अपने होम मार्केट यानी चीन में ही लॉन्च किया है। हालांकि उम्मीद है कि कंपनी इसे भारतीय बाजार में भी पेश कर सकती है। कंपनी ने दोनों ही स्मार्टफोन को तीन अलग-अलग वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है।
Honor 500 सीरीज की कीमत
Honor 50 में आपको वेब वेरिएंट में 12 GB के RAM और 256 GB स्टोरेज मिलती है जिसकी कीमत CNY 2,699 लगभग 34,000 रुपये है। इसका दूसरा वेरिएंट 12 GB + 512 GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे कंपनी ने CNY 2,999 यानी लगभग 37,000 रुपये में पेश किया है। इसका टॉप वेरिएंट 16 GB + 512 GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे ऑनर ने CNY 3,299 यानी लगभग 41,400 रुपये में पेश किया है।
Honor 500 Pro में भी ग्राहकों को चार अलग-अलग वेरिएंट मिलते हैं। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत CNY 3,599 यानी लगभग 45,200 रुपये है। 12 GB + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने CNY 3,899 यानी लगभग 48,700 रुपये में लॉन्च किया है। इसका तीसरा वेरिएंट 16 GB + 512 GB का CNY 4,199 यानी लगभग 52,700 रुपये में पेश किया गया है। इसका चौथा वेरिएंट 16 GB + 1 TB वेरिएंट के साथ आता है। इसे कंपनी ने CNY 4,799 यानी लगभग 60,300 रुपये में लॉन्च किया है।
Honor 500 और Honor 500 Pro के स्पेसिफिकेशंस
दोनों ही स्मार्टफोन्स में समान 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले में आपको 1,264 × 2,736 पिक्सल्स का रेजोल्यूशन मिलने वाला है। कंपनी ने इसमें OLED पैनल दिया है जो कि 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। दोनों ही फोन्स में 6000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है जिससे आप फोन को तेज धूप की रोशनी में भी इस्तेमालल कर पाएंगे।
Honor 500 में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है जबकि वहीं Honor 500 Pro में Snapdragon 8 Elite का सपोर्ट मिलता है। दोनों ही चिपसेट डेली रूटीन वर्क के लेकर मल्टी टास्किंग में धमाकेदार स्पीड मिलने वाली है। Honor 500 में कंपनी ने फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा मिलता है जबकि दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का मैक्रो सेसर दिया गया है। वहीं Honor 500 Pro में कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 200+50+12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों ही स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।
Honor 500 और Honor 500 Pro दोनों ही स्मार्टफोन्स में पावर के लिए 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 80W की फास्ट चार्जिंग और 27W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एक बार फुल चार्ज होने पर आसानी से आपके पूरे दिन का काम निकाल देंगे। अब आपको बार-बार चार्जिंग की टेंशन नहीं लेने पड़ेगी।
