Google Chrome दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ब्राउजर्स में से एक है। हर दिन करोड़ों लोग इसे इस्तेमाल करते हैं। यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी गूगल समय-समय पर इस पर अपडेट लाने के साथ ही नए-नए फीचर्स भी जोड़ती रहती है। अब कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Chrome for Android पर बहुत जल्द Approximate Location का सपोर्ट देने वाली है। यह फीचर क्रोम यूजर्स को एक बिल्कुल नया एक्सपीरियस देने वाला है।
गूगल क्रोम का यह नया फीचर फिलहाल अभी टेस्टिंग मोड में है।(फोटो क्रेडिट-iStock)
Approximate Location के जरिए यूजर्स किसी वेबसाइट को अपनी सटीक लोकेशन देने के बजाय उसे अपनी अनुमानित लोकेशन शेयर कर पाएंगे। गूगल क्रोम का यह नया फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को पहले से कही ज्यादा मजबूत करेगा और साथ ही यूजर्स को जरूरत के हिसाब से अपना डेटा शेयर करने की सुविधा देगा।
गूगल अपने पास रखेगा रियल लोकेशन
गूगल क्रोम का यह नया फीचर फिलहाल अभी टेस्टिंग मोड में है और इसे कंपनी अभी सेलेक्टेड यूजर्स तक ही भेज रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर के रोलआउट होने के बाद क्रोम किसी भी यूजर्स की सटीक लोकेशन को अपने पास रखेगा लेकिन वह वेबसाइट्स को आसपास की लगभग लोकेशन शेयर करेगा। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा जिन वेबसाइट के लिए लोकेशन की जरूरत नहीं होगी वह आपकी लोकेशन का पता नहीं लगा पाएगी।
सेलेक्टेड ऐप्स के साथ शेयर होगी लोकेशन
यूजर्स की सटीक लोकेशन का सिर्फ वही वेबसाइट पता लगा पाएंगी जिन्हें सच में इसकी जरूरत होगी। जैसी- मैप्स, कैब सर्विस या फिर फूड डिलीवरी जैसे ऐप्स और वेबसाइट। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इससे यूजर्स को लोकेशन शेयर करने की आजादी होगी कि वह किसी वेबसाइट को कितनी लोकेशन या फिर अपनी जानकारी देते हैं। इसके साथ ही यह फीचर ऑनलाइन ट्रैकिंग को भी कम करेगा।
