Google New Feature: पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने और पृथ्वी को बचाने की पहल के तहत पिछले लगभग 50 सालों से हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। कल 22 अप्रैल है और पूरी दुनिया पृथ्वी दिवस मानाने की तैयारी कर रही है। इसी बीच गूगल ने इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों को एक नए फीचर का तोहफा दिया है। यह फीचर गूगल मैप्स के साथ-साथ गूगल सर्च में भी उपलब्ध करवाया जाएगा। पिछले कुछ समय के दौरान इलेक्ट्रिक कारों को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। लेकिन अभी भी चार्जिंग स्टेशनों की कमी और इलेक्ट्रिक कारों का इकोसिस्टम सही से विकसित न होना, भविष्य के इन वाहनों के लिए चुनौती बना हुआ है। लेकिन गूगल अपने इस नए फीचर की मदद से इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के लिए कुछ परेशानियों को कम करने वाला है।
पृथ्वी दिवस पर गूगल ने दिया तोहफा
