अगर आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। क्रिसमस 2025 के मौके पर टेक जायंट गूगल ने अपने करोड़ों फैंस को एक शानदार गिफ्ट दे दिया है। Google ने अपने एआई प्लान्स की कीमतों में बड़ी कटौती कर दी है। अब आप अपने प्रोफेशनल वर्क के लिए गूगल एआई प्लान्स को 50 फीसदी कटौती के साथ खरीद सकते हैं। गूगल की तरफ से यह धमाकेदार ऑफर कुछ समय के लिए ही लॉन्च किया गया है।
गूगल ने करोड़ों यूजर्स की करा दी बल्ले-बल्ले। (फोटो क्रेडिट-iSTock)
Google की तरफ से फैंस के लिए लाए गए इस शानदार ऑफर की घोषणा बुधवार की शाम को की गई। नए ऑफर के तहत अब फैंस Google AI Pro को अब 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है और साथ ही इसे कुछ शर्तों के साथ पेश किया गया है कि आखिर कौन इसका फायदा ले सकता है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
Google AI Pro में मिलेगी ये सुविधा
आपको बात दें कि Gemini ने न्यू ईयर 2026 आने से पहले अपने ऑफिशियल X हैंडल पर पोस्ट करके खास डिस्काउंट ऑफर का ऐलान किया। अगर आप कोई ऐसा काम करते हैं जिसमें एआई टूल की जरूरत पड़ती है तो अब आप Google AI Pro को आधी कीमत में खरीद सकते हैं। इस ऑफर में आपको Gemini 3 Pro, Nano Banana Pro, Deep Research और 2TB की Cloud Storage आदि का एक्सेस मिलता है।
Google AI Pro की कीमत
Google AI Pro की कीमत की बात करें तो बता दें कि इसकी एनुअल कीमत $199.99 (लगभह 17,950 रुपये) है लेकिन, अब जब कंपनी इस पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रही है तो आप इसे सिर्फ $99.99 (लगभग 9,000 रुपये) में ही खरीद पाएंगे। अगर आप नहीं चाहते हैं कि यह ऑफर खत्म होने के बाद आपके पैसे कट जाएं तो आप auto-pay सिस्टम को डिसेबल कर सकते हैं।
Google One पर भी धमाकेदार ऑफर
एक दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक Google One पर भी कुछ ऐसा ही ऑफर मिल रहा है। कंपनी ग्राहकों को Google One पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि गूगल वन के बेसिक एनुअल प्लान की कीमत $19.99 (लगभग 1,800 रुपये) है लेकिन अभी इसे सिर्फ $9.99 (लगभग 900 रुपये) में पूरे साल के लिए एक्टिव कराया जा सकता है। इसके 2TB के प्लान को ग्राहक सिर्फ $99.99 (लगभग 9,000 रुपये) में खरीद सकते हैं।
