International Women's Day पर Google ने बनाया यह Doodle, क्रिएटिव तरीके से दिया यह खास पैगाम

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 8, 2023, 08:02 AM IST

Google Doodle on International Women's Day 2023: दरअसल, डूडल (Doodle) एक किस्म की क्रिएटिव आर्ट है। यह गूगल के सर्च इंजन के होमपेज पर नजर आता है। यह एक किस्म का टूल भी माना जाता है, जिसका इस्तेमाल देश-दुनिया भर के अहम मसलों, बड़ी ऐतिहासिक घटनाओं और विश्व के सामाजिक समारोहों के महत्व को उजागर करने के लिए किया जाता है।

Google Doodle on International Women's Day 2023: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अमेरिकी टेक कंपनी गूगल ने खास डूडल बनाया। बुधवार (आठ मार्च, 2023) को गूगल के होम पेज पर हल्के बैगनी रंग की कलर थीम में यह डूडल आर्ट नजर आया, जिसमें महिलाओं के प्रतिनिधित्व और नारी शक्ति की झलक दिखी। सबसे आगे एक महिला पोडियम से भाषण देते दिखी, जबकि कुछ लोग उनके पास उनको ध्यान से सुन रहे थे। वहीं, बीच में दो औरतों को अपने-अपने बच्चों का ख्याल रखते हुए पेश किया गया। यही नहीं, रैली प्रदर्शन से लेकर अस्पताल में मोर्चा संभालने वाली हेल्थ वर्कर के रूप में भी इस डूडल में वीमेंस को रीप्रेजेंट किया गया था।

Google Doodle International Women's Day 2023

International Women's Day 2023 पर आठ मार्च, 2023 को अमेरिकी टेक कंपनी Google के होम पेज पर यह खास डूडल नजर आया।

खास बात है कि इस गूगल डूडल पर क्लिक करते ही गूगल उस नए पेज पर यूजर को ले जा रहा था, जहां पर इंटरनेशनल वीमेंस डे से जुड़ी तमाम किस्म की जानकारी उपलब्ध थी। इनमें महिला दिवस से जुड़े फोटो, न्यूज, वीडियो और अन्य चीजें शामिल थीं। चूंकि, गूगल अक्सर अपने डूडल्स में कुछ न कुछ नया करता है, इस लिहाज से इस डूडल के साथ भी क्रिएटिव चीज देखने को मिली। होम पेज पर क्लिक करने के बाद जिस दूसरे पेज पर यूजर लैंड हुए, वहां पर महिलाओं के हाथों को इस तरह से झंडा बुलंद करके गुजरते (स्क्रीन के एक छोर से दूसरे किनारे तक) हुए दिखाया गया। यह रहा स्क्रीनशॉटः

End of Feed