खतरे में हैं लैपटॉप यूजर्स! Chrome की बड़ी खामी से हैक हो सकता है पूरा सिस्टम, तुरंत करें ये काम

भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने गूगल क्रोम यूजर्स के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। अगर आपने अभी तक अपना क्रोम ब्राउजर अपडेट नहीं किया है, तो आप साइबर हमले के बड़े खतरे में हैं। यहां हम बचने का तरीका बता रहे हैं, जो आपके लिए बेहद जरूरी हो सकता है।

Chrome update security alert: अगर आप गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Chrome यूजर्स के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। इसमें कई गंभीर खामियों की पहचान की गई है, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स आपके सिस्टम को कंट्रोल कर सकते हैं या उसे क्रैश कर सकते हैं।

laptop alert

CERT-In ने Chrome यूजर्स के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है।

क्या है खतरा

CERT-In के अनुसार, Chrome के पुराने वर्जन में ऐसी कमजोरियां हैं जिनसे हैकर्स रिमोटली कोड रन कर सकते हैं या सिस्टम को क्रैश कर सकते हैं। इससे डेटा चोरी या डिवाइस का दुरुपयोग हो सकता है।

End of Feed