Samsung Galaxy Unpacked July 2024: सैमसंग ने इस साल के दूसरे सबसे बड़े इवेंट गैलेक्सी अनपैक्ड जुलाई 2024 की घोषणा कर दी है। गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 10 जुलाई को पेरिस, फ्रांस में आयोजित होगा, जिसमें गैलेक्सी Z सीरीज को पेश किया जाएगा। इस सीरीज को AI से लैस किया जाएगा। इस इवेंट में गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और Z फ्लिप 6 को लॉन्च किया जा सकता है। दोनों डिवाइस में क्वालकॉम का सबसे नया और सबसे पावरफुल प्रोसेसर, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 मिलने की संभावना है।
Samsung Galaxy Z Fold 6, Flip 6 (Image: Reddit/UnironicallyMe37)
ये भी पढ़ें: Moto Razr 50 Ultra: मार्केट में आया मोटोरोला का बवाल फोल्डेबल फोन, कैमरा-डिस्प्ले सब टॉप-क्लास
Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6
इस इवेंट की मुख्य हाइलाइट गैलेक्सी Z सीरीज ही है। सैमसंग नई सीरीज को कई अपग्रेड दे सकती है, जिसमें AI फीचर्स भी शामिल हैं। सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 में 120Hz वाली 7.6 इंच की इंटरनल डायनामिक AMOLED डिस्प्ले और 6.3 इंच की एक्सटर्नल डिस्प्ले मिल सकता है। वहीं फोन में पंच-होल डिज़ाइन वाला 10 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर के साथ 50MP का प्राइमरी मिल सकता है। वहीं फोन में 4,400 mAh से ज़्यादा की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
वहीं सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 6 में 6.7 इंच की इनर एमोलेड डिस्प्ले और 3.4 इंच की आउटर डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा। कैमरे की बात करें तो इसमें भी 50MP और 12MP का डुअल कैमरा सेटअप होगा। फोन में सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
Galaxy Ring भी हो सकती है लॉन्च
सैमसंग के इस इवेंट का असली आकर्षण गैलेक्सी रिंग हो सकता है। इसे कंपनी ने जनवरी के इवेंट में टीज किया था। गैलेक्सी रिंग को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में एक प्रोटोटाइप के रूप में दिखाया गया था, जिसने काफी चर्चा बटोरी थी। लेकिन अब तक इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने नही आई है। उम्मीद है कि कंपनी अपने जुलाई इवेंट में इसपर से पर्दा हटा सकती है।
