MWC 2024: रोबोट डॉग से लेकर पारदर्शी लैपटॉप तक, दुनिया के सबसे बड़ा टेक इवेंट में दिखे ये अजब-गजब 5 गैजेट्स

Mobile World Congress 2024: मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 में डायनमिक 1 रोबोट डॉग भी पेश किया गया है। यह एक रोबोट डॉग है। इसकी खासियत यह है कि इसे स्मार्टफोन, वॉयस कमांड और रिमोट से भी कंट्रोल किया जा सकता है।

Mobile World Congress 2024: दुनिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट यानी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 में कई सारे अजब-गजब गैजेट्स पेश हो रहे हैं। सैमसंग, लेनोवो, मोटोरोला और शाओमी जैसी कंपनियां अपने लेटेस्ट गैजेट्स और इनोवेशन से लोगों का उत्साहित कर रहे हैं। इस इवेंट में मुड़ने वाले फोन से लेकर रोबोट डॉग और पारदर्शी लैपटॉप तक को पेश किया गया है। चलिए जानते हैं इस गैजेट्स के बारे में...

MWC 2024

MWC 2024

लेनोवो पारदर्शी लैपटॉप

लेनोवो ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 में दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट (पारदर्शी) लैपटॉप पेश किया। इस लैपटॉप का नाम लेनोवो थिंकबुक ट्रांसपेरेंट है। इसमें 17.3 इंच का बॉर्डर-लेस डिस्प्ले है, जो 55% ट्रांसपेरेंसी के साथ आता है। यह एक माइक्रो-LED स्क्रीन है, जो 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसके अलावा लैपटॉप में ट्रांसपेरेंट की-बोर्ड एरिया, फ्लोटिंग फुटपैड डिजाइन भी मिलता है।

End of Feed