आज के समय में स्मार्टफोन खरीदने के लिए जरूरी नहीं कि आप 50 हजार या 1 लाख रुपये खर्च करें और अब तो iPhone 18 सीरीज की जो कि कीमत है, वो तो एक लाख में भी कुछ नहीं होने वाला है। अगर आपका बजट करीब 15 हजार रुपये है, तो इस रेंज में भी 5G कनेक्टिविटी, बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और अच्छे कैमरे वाले कई स्मार्टफोन मिल जाते हैं। अगर आप महंगे iPhone का बजट नहीं बनाना चाहते हैं, तो ये 5 स्मार्टफोन आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
किसके लिए कौन सा फोन?
Lava Bold N2, कीमत 9,999 रुपये
कम बजट में Lava Bold N2 एक विकल्प है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है और इसमें 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज मिलता है। फोन में 6.75 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए 13MP AI डुअल रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 10W Type-C चार्जिंग है। इसे IP64 रेटिंग भी मिली है।
Motorola g35 5G, कीमत 12,499 रुपये
Motorola g35 5G की कीमत 12,499 रुपये है। इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6.72 इंच का Full HD+ डिस्प्ले है। कैमरा सेटअप में 50MP+8MP रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा शामिल है। 5,000mAh बैटरी के साथ फोन में T760 प्रोसेसर, 12 5G बैंड और VoNR सपोर्ट दिया गया है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है।
POCO M7 5G, कीमत 12,499 रुपये
POCO M7 5G भी 15 हजार रुपये से कम कीमत में आता है। इसकी कीमत 12,499 रुपये है। इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले, 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर के लिए 5,160mAh बैटरी दी गई है। फोन में Snapdragon 4 Gen 2 5G प्रोसेसर मिलता है।
Samsung Galaxy F06 5G, कीमत 14,890 रुपये
Samsung Galaxy F06 5G की कीमत 14,890 रुपये है। फोन में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है, जिसे 1.5TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले, 50MP+2MP डुअल रियर कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है।
Redmi A7 Pro 5G, कीमत 14,999 रुपये
14,999 रुपये की कीमत वाला Redmi A7 Pro 5G इस लिस्ट में सबसे महंगा फोन है। इसमें 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन 15W क्विक चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें 32MP AI डुअल कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा, 200% वॉल्यूम बूस्ट और Google Gemini व Circle to Search जैसे फीचर्स मिलते हैं।
किसके लिए कौन सा फोन?
अगर आपका बजट सबसे कम है तो Lava Bold N2 पर विचार कर सकते हैं। वहीं 12-13 हजार रुपये के आसपास Motorola g35 5G और POCO M7 5G ज्यादा RAM और स्टोरेज के साथ आते हैं। Samsung पसंद करने वालों के लिए Galaxy F06 5G और बड़ी बैटरी चाहने वालों के लिए Redmi A7 Pro 5G एक विकल्प हो सकता है।
